Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

दीपेंद्र हुड्डा बोले: हरियाणा राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने खरीद-फरोख्त और चुनाव आयोग से मिलीभगत कर लोकतंत्र की हत्या का प्रयास किया


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस ने हरियाणा राज्यसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध की जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि भाजपा ने खरीद-फरोख्त और चुनाव आयोग से मिलीभगत कर लोकतंत्र की हत्या की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस विधायकों ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया।कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने कर्मवीर बौद्ध की जीत के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित पूरे शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और इसे लोकतंत्र एवं संविधान की जीत बताया।कांग्रेस कार्यसमिति के स्थाई आमंत्रित सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा पर चुनाव के दौरान अनैतिक हथकंडे अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने रात के अंधेरे में लोकतंत्र की सरेआम हत्या करने की कोशिश की।
गुजरात के उपमुख्यमंत्री को ऑब्जर्वर बनाकर भेजने का हवाला देते हुए हुड्डा ने कहा कि भाजपा हाईकमान हर हाल में यह सीट हासिल करना चाहता था। इसके लिए भाजपा ने क्रॉस वोटिंग के साथ कई तरह के हथकंडे अपनाने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस के विधायकों ने करमवीर बौद्ध को जीत दिलाकर लोकतंत्र बचाने का काम किया।
इनेलो (इंडियन नेशनल लोकदल) को भाजपा की बी टीम करार देते हुए हुड्डा ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में जब खरीद-फरोख्त से संख्या हासिल करने की भाजपा की योजना फेल हो गई तो उसे समझ आ गया कि कांग्रेस उम्मीदवार जीतने जा रहा है। इनेलो ने चुनाव के दिन तक अपना रुख स्पष्ट नहीं किया। शाम चार बजे तक मतदान था और इनेलो ने साढ़े तीन बजे घोषणा की कि वह चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी। जब कांग्रेस के पक्ष में 30 से ज्यादा वोट पड़ गए और यह स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस जीत रही है तो इनेलो मैदान छोड़कर भाग खड़ी हुई। उन्होंने आगे कहा कि इस सबके बाद भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलीभगत कर अगला हथकंडा अपनाया। रिटर्निंग अधिकारी ने पक्षपात किया और कांग्रेस के चार वैध वोटों को गलत तरीके से अमान्य घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि ये सब तब किया गया, जब एक अन्य चुनाव अधिकारी ने यही वोट वैलिड ट्रे में डाले थे। उन्होंने कहा कि जैसे चंडीगढ़ मेयर चुनाव में पार्षदों के वोट चोरी करने की कोशिश की गई थी, उसी तरह राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने विधायकों के वोट चोरी करने का प्रयास किया। राज्यसभा चुनाव में रिटर्निंग अधिकारी भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे थे।

दीपेंद्र हुड्डा ने स्पष्ट किया कि जिन विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है, पार्टी उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि जनता इन विधायकों को माफ नहीं करेगी और बदला लेगी। साथ ही, उन्होंने उन विधायकों की सराहना की जो तमाम प्रलोभन और दबाव के बावजूद मजबूती एवं ईमानदारी से पार्टी के साथ खड़े रहे।कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने सच्चे अंबेडकरवादी करमवीर बौद्ध को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल धनवानों को मजबूत मानती है, इसलिए वह करमवीर बौद्ध को कमजोर उम्मीदवार बता रही थी। लेकिन कांग्रेस ने दिखा दिया कि वह एक आम कार्यकर्ता को भी राज्यसभा भेज सकती है। उन्होंने यह भी सवाल किया कि जांच एजेंसियां विपक्ष के खिलाफ सक्रिय रहती हैं, लेकिन विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामलों में कार्रवाई क्यों नहीं करतीं। उन्होंने कहा कि भाजपा बाबासाहेब अंबेडकर, दलितों और संविधान से नफरत करती है। गौतम ने याद दिलाया कि 1949 में आरएसएस ने संविधान की प्रतियां और बाबासाहेब अंबेडकर का पुतला जलाया था।

Related posts

दिल्ली के चुनिंदा इलाकों में आ रही गंदे पानी की समस्या का आधुनिक तकनीक से समाधान करेगी केजरीवाल सरकार

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले फेज के लिए 9 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: दिल्ली यातायात पुलिस: सड़क दुर्घटना के शिकार लोग

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x