Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा स्वास्थ्य

सीबीआई ने सेना के पूर्व जवानों की सेहत से जुड़े विभाग यानी ECHS में रिश्वतखोरी के खेल का किया पर्दाफाश।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: सीबीआई ने ECHS के एक मेडिकल ऑफिसर और एक निजी अस्पताल के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AGM) को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी मेडिकल ऑफिसर को 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया। मेडिकल ऑफिसर पर आरोप है कि वह अवैध कमीशन के बदले मरीजों को जानबूझकर उस खास निजी अस्पताल में रेफर कर रहा था। ​गत 15 मार्च 2026 को दर्ज इस मामले में कुल 5 लोगों को नामजद किया गया है।

सीबीआई की जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, यह पूरा नेक्सस सरकारी खजाने और मरीजों की मजबूरी पर फल-फूल रहा था। इस कार्रवाई के तहत सीबीआई ने नोएडा, एटा, फिरोजाबाद और फर्रुखाबाद समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की है, जहाँ से अहम डिजिटल सबूत और दस्तावेज बरामद किए गए हैं। फिलहाल दोनों आरोपी हिरासत में हैं और CBI इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

Related posts

हथियारों की तस्करी करने वाले दो तस्करों को पुलिस ने दबोचा

Ajit Sinha

अमेरिका के दूतावास के विदेशी आपराधिक जांच इकाई के प्रतिनिधियों के साथ डीसीपी की एक इंटरैक्टिव सत्र आयोजित

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष व उनके अन्य साथियों पर लाठी – डंडों से जानलेवा हमला करने वाले 3 लोग पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x