Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : एनआईटी नेहरू ग्राउंड स्थित डोमिनोज़ पिज्जा की दूकान में लगी भयंकर आग, इस आग में सारा दूकान हुआ जलक ख़ाक, लाखों का नुक्सान।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:एनआईटी के नेहरू ग्राउंड इलाके में आज सुबह डोमिनोज़ पिज़्ज़ा के रेस्टोरेंट में आग लग गई.आग के कारणों का तो पता नहीं चल सका लेकिन आग में पूरा रेस्टोरेंट जल कर ख़ाक हो गया।आग की तपिश इतनी ज़्यादा थी कि साथ में बने एयरटेल के आफिस के शीशे भी टूट गए. इस आग में कोई भी शख्स हताहत नहीं हुआ है।
फरीदाबाद के नेहरू ग्राउंड इलाके में बने डोमिनोज़ पिज़्ज़ा रेस्टॉरेंट में लगी इस आग ने पूरे रेस्टॉरेंट को ख़ाक कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि पहले इसमें धुँआ उठना शुरू हुआ जब उन्होंने यहाँ आकर देखा तो रेस्टॉरेंट में आग लग चुकी थी, लेकिन रेस्टोरेंट का कोई भी कर्मी तब तक आया नहीं था तो आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन कर आग की सूचना दी. फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया, लेकिन आग सब कुछ जला चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शी ओम कहना हैं कि मेरी शॉप ऊपर है। धुंआ देखकर नीचे आए तो आग देखी फिर फायर ब्रिगेड को बुलाया।

Related posts

फरीदाबाद : स्थापना दिवस पर भजन संध्या के उपरान्त विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Ajit Sinha

सूरजकुंड में हरियाणा भाजपा का 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की हुई शुरुआत, सीएम सहित कई केंद्रीय व स्टेट के मंत्रीगण मौजूद।

Ajit Sinha

पुलिस गिरफ्त से फरार 5000 रुपये के इनामी बदमाश अजय को पलवल अपराध शाखा पुलिस ने धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x