Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद के थाना छायंसा में तैनात उप-निरीक्षक 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/फरीदाबाद: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB), फरीदाबाद की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना छायंसा में तैनात उप-निरीक्षक प्रदीप को शिकायतकर्ता से 40,000 रुपये नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध अभियोग संख्या 6 दिनांक 12.03.2026 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया है।
प्राप्त शिकायत के अनुसार शिकायतकर्ता, निवासी गांव छायंसा जिला फरीदाबाद, ने एसवी एंड एसीबी को बताया कि दिनांक 13.02.2026 को उसके ताऊ के पुत्र अपनी ईको कार से मार्केट से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी कार की मोटरसाइकिल सवार दो युवकों से टक्कर हो गई, जिससे मोटरसाइकिल सवारों को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर ही दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से लिखित राजीनामा भी हो गया था।

शिकायतकर्ता के अनुसार अगले दिन उसके ताऊ के पुत्र को थाना छायंसा से सब-इंस्पेक्टर प्रदीप का फोन आया और उन्हें थाने बुलाया गया। जब शिकायतकर्ता और उसके ताऊ के पुत्र ने थाने पहुंचकर सब-इंस्पेक्टर प्रदीप को राजीनामा के दस्तावेज दिखाए, तो उसने राजीनामा मानने से इंकार कर दिया। आरोप है कि उसने उन्हें डराना-धमकाना शुरू कर दिया और मामले में कार्रवाई न करने तथा राजीनामा स्वीकार करने के बदले 40,000 रुपये रिश्वत की मांग की। आरोपी ने शिकायतकर्ता को आज रिश्वत की राशि देने के लिए बुलाया था।शिकायत प्राप्त होने पर एसवी एंड एसीबी फरीदाबाद की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी उप-निरीक्षक प्रदीप को थाना छायंसा स्थित उसके कार्यालय में शिकायतकर्ता से 40,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related posts

फरीदाबाद की समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती सुशीला व उसके ड्राइवर सतीश को तुरंत प्रभाव से निलम्बित, केस दर्ज।

Ajit Sinha

फ़रीदाबाद ब्रेकिंग:खाद्य एंव आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने मौके पर दिए बिजली के खंभे लगाने के आदेश,खुले दरबार में किया समस्याओं का समाधान

Ajit Sinha

राष्ट्रीय महिला आयोग की शिकायत पर सांसद सुश्री मोहुआ मोइत्रा के खिलाफ पीएस स्पेशल सेल में किया गया केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x