Athrav – Online News Portal
नोएडा

केमिकल फैक्ट्री में लगी विकराल आग, केमिकल ड्रम फटने के धमाकों से दहला -वीडियो देखें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
आज दोपहर ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इंडस्ट्रियल एरिया के साइट 4 प्लॉट नंबर D-79 में स्थित कलरटेक पॉलीमर्स कंपनी में आज दोपहर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस फैक्ट्री में पेंट, थिनर और रेजिन का बड़े पैमाने पर निर्माण होता है, जिसके चलते आग ने चंद मिनटों में ही पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। पेंट और थिनर जैसे ज्वलनशील पदार्थों की मौजूदगी के कारण कलर टेक पॉलीमर्स कंपनी  में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे फैक्ट्री में रखे केमिकल ड्रम फटने लगे थे। फैक्ट्री से उठती ऊंची लपटों और काले धुएं के गुबार की वजह से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। आसमान में दूर-दूर तक काले बादल छा गए हैं। सूचना मिलते ही बीटा-2 थाना की पुलिस फोर्स और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची। आसपास की फैक्ट्रियों को एहतियात के तौर पर खाली करा लिया गया है।

सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां  और कुछ निजी दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गई। और घंटो की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. आज फैक्ट्री बंद होने के कारण अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ है। प्रदीप कुमार ने पुष्टि की है कि आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है। केमिकल और तैयार माल जलने से भारी आर्थिक नुकसान का अनुमान है।

Related posts

मकान पर कब्जे को लेकर चल रहे, विवाद के कारण हुई थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दो गिरफ्तार, दो शूटरों की तलाश

Ajit Sinha

स्कोडा स्क्रैप गाड़ियां के वेयर हाउस में लगी आग, 35 गाड़ियां आग में जलकर हुई राख-देखें लाइव वीडियो।

Ajit Sinha

चलती कार में भीषण आग लग गई ,कार सवार ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x