अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने एक महिला के सनसनीखेज हत्या के मामले को सुलझाते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. प्यार, पैसा और फिर कत्ल इस खौफनाक खेल में एक विवाहित महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल कार और लूट के 3 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं।पुलिस की गिरफ्त में खडे विक्की पुत्र मोहनलाल माथुर को पुलिस ने सेक्टर-129 से गिरफ्तार किया है, एडिशनल डीसीपी नोएडा ने बताया कि मामला 2 मार्च 2026 का है, जब नोएडा एक्सप्रेस-वे के पास पंचशील अंडरपास के पास सर्विस रोड के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी, पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच में मृतका की पहचान दिल्ली निवासी कविता के रूप में हुई। जब ‘मैनुअल इंटेलिजेंस’ और ‘इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस’ का जाल बिछाया, तो सुई कविता के प्रेमी विक्की की तरफ घूमी। शुक्रवार की रात, पुलिस ने सेक्टर-129 से विक्की को गिरफ्तार कर लिया।

जब पुलिस ने गंभीरता पूछताछ की तो हत्या के मोटिव जो खुलासा हुआ, उसने सबको चौंका दिया। आरोपी विक्की और कविता के बीच प्रेम संबंध थे। कविता शादीशुदा थी, लेकिन वह विक्की के साथ रहना चाहती थी। इसी चाहत में वह अपने घर से 3 लाख रुपये नकद लेकर विक्की के पास आई थी। लेकिन विक्की के मन में प्यार नहीं, बल्कि लालच था। पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद विक्की ने बेरहमी से कविता की गला दबाकर हत्या कर दी और उसका शव सर्विस लेन पर फेंककर फरार हो गया।पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल कार और लूट के 3 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

