Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद के पल्ला इलाके में एक बंद कार में मिली दो सगे भाइयों की लाश, आशंका गैस लगने की वजह से हुई मौत।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:एक बंद कार में पल्ला के अगवानपुर पेट्रोल पंप के निकट दो सगे भाइयों की लाश मिली है। इनमें से एक भाई का नाम कुंदन उम्र 48 वर्ष, निवासी रोशन नगर, जगमाल एनक्लेव,फरीदाबाद व रंजन उम्र 36 वर्ष है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस चौकी नवीन नगर, थाना पल्ला, फरीदाबाद को रात लगभग साढ़े 9 बजे सूचना मिली कि एक बंद कार में दो सगे भाइयों की लाश है। आशंका है कि दोनों भाइयों की बंद कार में गैस लगने की वजह से मौत हुई। पुलिस टीम ने दोनों भाइयों के शवों को नागरिक बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। आज शनिवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह का पता चल सकेगा। आगे पुलिस की जांच जारी है।

Related posts

फरीदाबाद: संसार में रक्तदान करना सबसे पुण्य का कार्य : राजीव जेटली

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में एक पार्षद के कार्यालय के बाहर दो गुंडे ने एफएमडीए के एक ठेकेदार के स्टाफ को लात और घूसों से पीटा, काम बंद।

Ajit Sinha

नशा तस्कर सतपाल उर्फ़ चोटी की 7 मंजिल की बिल्डिंग में 20 कमरे बने हुए थे पर गुरुग्राम पुलिस का चला जमकर हथौड़ा-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x