Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला फरीदाबाद हरियाणा हाइलाइट्स

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:शिकायत निवारण प्रणाली में तकनीकी क्रांति, एक क्लिक पर प्रदेशभर की मॉनिटरिंग संभव- डीजीपी अजय सिंघल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने आज 69वीं स्टेट एम्पावर्ड कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस ने शिकायत निवारण प्रणाली को पहले की तुलना में कहीं अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाया है। अब पुलिस मुख्यालय स्तर से एक क्लिक पर प्रदेश की सभी फील्ड यूनिट्स में लंबित शिकायतों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग संभव हो सकेगी। काफी समय से लंबित मामलों का स्वतः संज्ञान लिया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।यह बैठक पुलिस मुख्यालय, सेक्टर-6, पंचकूला में आयोजित की गई थी जिसमें फील्ड यूनिट के कई वरिष्ठ अधिकारियो ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग से भाग लिया। एससीआरबी प्रमुख शिवास कविराज ने बैठक में एससीआरबी द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में डीजीपी ने शिकायत तंत्र को आधुनिक तकनीक के माध्यम से सशक्त करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि एफआईआर एवं कंप्लेंट मॉड्यूल की हॉटस्पॉट मैपिंग की जाए, जिससे संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि CCTNS के माध्यम से शिकायतों की निरंतर मॉनिटरिंग के साथ-साथ उनके समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण पर विशेष फोकस किया जाए।

सिंघल ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रणाली की सफलता मजबूत सुपरविजन पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि वे नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित करें, लंबित मामलों की बारीकी से निगरानी करें तथा अधीनस्थ कर्मचारियों का मार्गदर्शन करते हुए कमियों को समय रहते दूर करें। उन्होंने अधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रभावी नेतृत्व, बेहतर समन्वय और सतत निगरानी से प्रत्येक जिला उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकता है। डीजीपी ने विश्वास व्यक्त किया कि सकारात्मक नेतृत्व और टीमवर्क के बल पर हरियाणा पुलिस प्रत्येक मानदंड पर उल्लेखनीय सुधार दर्ज करेगी और अपनी उपलब्धियों को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी।बैठक में पुलिस अधीक्षक, एससीआरबी नितिका गहलोत ने बताया कि DigiLocker के साथ हरियाणा पुलिस की सेवाओं का सफल समन्वय किया गया है। अब हरियाणा पुलिस द्वारा जारी किए जाने वाले विभिन्न प्रमाण-पत्र डिजीलॉकर में सुरक्षित रूप से संग्रहित किए जा सकेंगे, जिससे नागरिकों को डिजिटल सुविधा का सीधा लाभ मिलेगा। एसपी एससीआरबी नितिका गहलोत ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि पिछली बैठक के बाद हरियाणा पुलिस ने तकनीकी सुदृढ़ीकरण और नागरिक सेवाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां अर्जित की हैं। जून 2021 से अब तक 56 महीनों में 42 बार राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त कर राज्य ने अपनी निरंतर उत्कृष्टता सिद्ध की है। जनवरी 2026 में 100 प्रतिशत अंक हासिल कर हरियाणा ने एक नया मानक स्थापित किया। आरटीएस डैशबोर्ड पर नागरिक सेवाओं में लगातार 10/10 अंक प्राप्त कर हरियाणा पुलिस समयबद्ध, पारदर्शी और जवाबदेह सेवा वितरण का उदाहरण बनी हुई है। 27 फरवरी 2026 तक सरल पोर्टल पर 80,52,770 आवेदनों का निर्धारित समय सीमा में सफल निस्तारण कर प्रशासनिक दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया है। इसके अतिरिक्त, आईसीजेएस इंटीग्रेशन एवं मेडलीएपीआर के अंतर्गत एनसीआरबी डैशबोर्ड पर भी 10/10 अंक प्राप्त कर हरियाणा ने डिजिटल पुलिसिंग के क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका को और अधिक सुदृढ़ किया है। हरियाणा पुलिस की ये उपलब्धियां न केवल तकनीकी सशक्तिकरण का प्रतीक हैं, बल्कि नागरिक केंद्रित, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करती हैं।

Related posts

साइबर क्राइम पुलिस ने व्हाट्सएप के जरिए इंवेस्टमेंट के नाम पर 78 लाख साइबर ठगी करने वाले एक आरोपित को धर दबोचा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :पूर्व मंत्री के भतीजे व पार्षद राकेश व आप नेता धर्मवीर भड़ाना के खिलाफ कोतवाली थाना में केस दर्ज, जल्द होंगें गिरफ्तार, सीपी कुरैशी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: राष्ट्रीय लोक अदालत में 14 जजों की बेंचो पर लोगों की आपसी सहमति से किया जाएगा केसो का निपटा- सुकिर्ती

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x