Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

लापरवाही पर कड़ा एक्शन, मंत्री रणबीर गंगवा ने एसडीओ, जेई को किया सस्पेंड, एक्सईन को कारण बताओ नोटिस।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने पलवल के गोबिंद नगर स्थित बूस्टिंग स्टेशन में सामने आए लापरवाही के मामले में एसडी ओ और जेई को सस्पेंड कर दिया है, साथ ही सम्बधित एक्सईन को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। गोबिंद नगर स्थित बूस्टिंग स्टेशन के अंडरग्राउंड वाटर टैंक में डूबने से 26 फरवरी को 12 वर्षीय बच्चे की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गयी थी।

मामले में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने कड़ा संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मंत्री के निर्देशों के बाद मामले में विभाग ने एसडीओ प्रीति और जेई रामबीर सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। मंत्री  रणबीर गंगवा ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थलों पर बुनियादी ढांचे की जिम्मेदारी विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस तरह की लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बूस्टिंग स्टेशनों, वाटर टैंकों और संबंधित परिसरों का तत्काल निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: नूंह, फ़रीदाबाद ,पलवल जिला के अलावा सोहना , पटौदी , मानेसर उपमंडल में 5 अगस्त तक इंटरनेट सेवाएं बंद

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 37 वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला-2024 का राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने किया उद्घाटन

Ajit Sinha

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज तंजानिया में उद्योग विस्तार के इच्छुक निवेशकों को दिया समर्थन का आश्वासन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x