Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

बंगाल में माँ लहूलुहान, माटी खून से सनी और मानुष तड़प रहा है- शिवराज


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली/पश्चिम बंगाल:केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। इस दौरान शिव राज सिंह बशीरहाट जिले की संदेशखाली विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए और एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, बंगाल की पवित्र धरती ने पूरे देश को दिशा दी है।

राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत दोनों, इसी धरा से निकले हैं। गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर और महर्षि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जैसे महापुरुषों ने राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत देकर देश की आत्मा को जागृत किया। वंदे मातरम् का उद्घोष केवल एक नारा नहीं था, बल्कि वह देशभक्ति की ऐसी धारा थी, जिसने पूरे देश को खड़ा कर दिया। इस धरती को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का संदेश स्वामी विवेकानंद ने दिया, आध्यात्मिक राष्ट्रवाद का मार्ग अरविंद घोष ने दिखाया और एकता और अखंडता का मंत्र श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने दिया। वहीं केंद्रीय मंत्री ने राज्य की टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए बंगाल की कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, घुसपैठ और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की।

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, बंगाल की जनता आज टीएमसी के कुशासन से त्रस्त है। लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बदहाल है। जो सरकार मां, मानुष और माटी की बात करती थी, आज वही मां लहूलुहान है, माटी खून से सनी हुई है और यहां का मानुष अत्याचार और अन्याय के कारण तड़प रहा है। राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़े हैं।

जिस तरह बहनों और बेटियों पर अन्याय और अत्याचार हो रहे हैं, वह बेहद चिंताजनक है। बंगाल में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज ही बची नहीं है। उन्होंने कहा कि, आज टीएमसी का मतलब टार्चर और ट्रेजेडी हो गया है। ‘एम’ का मतलब मनी, मर्डर और माफिया है, और ‘सी’ का मतलब करप्शन, क्राइम और क्रूरता। भ्रष्टाचार के कारण पूरा बंगाल त्रस्त और परेशान है। घुसपैठिए राज्य के संसाधनों पर कब्जा कर रहे हैं। जल, जमीन और जंगल पर कब्जा हो रहा है। बंगाल की जनता के हक छीने जा रहे हैं और आम आदमी पीड़ित है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है। जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है और यह परिवर्तन यात्रा केवल राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि बंगाल की नवजागरण यात्रा है।

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, टीएमसी को बंगाल की चिंता नहीं है, बंगाल की जनता की चिंता नहीं है। चिंता है तो केवल घुसपैठियों को बचाने की, क्योंकि वही घुसपैठिए वोटबैंक बन जाते हैं। टीएमसी का सिंडिकेट पहले घुसपैठ कराता है, फिर उनके आधार कार्ड बनवाए जाते हैं, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाए जाते हैं। और अब जब छानबीन करके, तथ्यों के आधार पर ऐसे लोगों के नाम काटे जा रहे हैं, जो भारत के नागरिक ही नहीं हैं, तो धरने पर बैठने का नाटक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, यह कार्रवाई नियम और कानून के तहत की जा रही है।

जो भारत का नागरिक नहीं है, उसे पहचानना और कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करना आवश्यक है, लेकिन इसे राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, यह भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है कि, एक-एक घुसपैठिए की पहचान की जाएगी और जो देश का नागरिक नहीं है, उसे चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा। टीएमसी की घुसपैठ और तुष्टीकरण की नीति ने बंगाल को दंगों की आग में झोंकने का काम किया है। वोट बैंक की राजनीति के लिए समाज को बांटने की कोशिश की जा रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, राज्य में धार्मिक आयोजनों को लेकर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। हिंदू त्योहार और पर्व मनाने के लिए अनुमति लेनी पड़ती है। यह स्थिति शर्मनाक है। तुष्टीकरण की नीति के कारण असामाजिक तत्वों को बढ़ावा मिल रहा है। गुंडों को संरक्षण दिया जा रहा है। कानून का डर खत्म होता जा रहा है और आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बंगाल की जनता अब इस स्थिति को और बर्दाश्त नहीं करेगी। बंगाल अब यह सहन नहीं करेगा। जनता परिवर्तन चाहती है और न्यायपूर्ण, सुरक्षित और समरस समाज की स्थापना के लिए संकल्पित है। केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, टीएमसी शासन में हुई भर्ती घोटालों ने हजारों नौजवानों के सपनों को तोड़ दिया है। सबसे पहले नौजवानों की नौकरी खा ली गई। शिक्षक भर्ती घोटाले में हजारों युवाओं को नौकरी मिल सकती थी, लेकिन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। यह केवल शिक्षक भर्ती तक सीमित नहीं है, नगरपालिका, नगर निगम और स्थानीय निकायों की भर्तियों में भी घोटाले हुए हैं। राज्य में रोजगार के अवसर छीन लिए गए। भर्तियों में बेईमानी की गई। जो अवसर बचे-खुचे थे, वो भी घुसपैठियों को दे दिए गए। यह बंगाल के युवाओं के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि, चुनावों से पहले बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणाएं केवल राजनीतिक दिखावा हैं। अब वोटिंग से पहले बेरोजगारी भत्ते का नाटक किया जा रहा है। नौजवान इस नाटक को अच्छी तरह समझते हैं। टीएमसी का यह लॉलीपॉप अब काम नहीं आने वाला। राज्य के युवा अब परिवर्तन के लिए तैयार हैं। वह पारदर्शिता, ईमानदारी और अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए खड़ा होगा। वहीं शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, टीएमसी में एक नहीं, कई शेख शाहजहाँ जैसे लोग हैं, जो बहनों और बेटियों की अस्मत और इज्जत से खिलवाड़ कर रहे हैं। महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। आज ज़रूरत है हमारी बहनों के स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा की। जो भी दोषी है, उसे सख्त से सख्त सज़ा मिलनी चाहिए। कानून का राज स्थापित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी महिलाओं की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा की सरकार बहनों-बेटियों की सुरक्षा की गारंटी देगी और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Related posts

हमारे संगठन के सामने एक बहुत बड़ी चुनौती है- प्रियंका गांधी को लाइव सुने इस वीडियो में

Ajit Sinha

कुख्यात अपराधी विजय सिंह उर्फ ​​विजय पहलवान उर्फ ​​विक्रम सिंह पकड़ा गया। इस पर दो लाख रूपए का इनाम घोषित था।

Ajit Sinha

जब देश के सुपर स्टार अभिनेता अमिताभ बच्चन के कमरे में घुसा चमगादड़, तो बोले- कोरोना पीछा नहीं छोड़ रहा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x