Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

डीएचबीवीएन में प्रशासनिक अनुशासन सख्त, सामग्री वापसी व ऑडिट निपटान के निर्देश जारी- विक्रम सिंह


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: विक्रम सिंह, प्रबंध निदेशक, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशासनिक कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट एवं कड़े निर्देश जारी किए हैं।

उन्होंने निर्देश दिए कि फील्ड में क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर एवं अन्य सामग्री को अधिकतम एक माह के भीतर संबंधित स्टोर में अनिवार्य रूप से जमा कराया जाए। निर्धारित समय सीमा में सामग्री जमा न कराने की स्थिति में संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, सेवानिवृत्त अथवा स्थानांतरित हो रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समयबद्ध तरीके से अनापत्ति प्रमाण पत्र (नो ड्यूज सर्टिफिकेट – एनडीसी) जारी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रशासनिक प्रक्रियाएं लंबित न रहें और कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके।

प्रबंध निदेशक ने यह भी स्पष्ट किया कि लंबित ऑडिट पैरा का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटान सुनिश्चित किया जाए। सभी संबंधित शाखाओं को निर्देशित किया गया है कि ऑडिट आपत्तियों के समाधान में अनावश्यक विलंब न किया जाए तथा निर्धारित समय-सीमा में अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

उन्होंने कहा कि इन निर्देशों का मुख्य उद्देश्य कार्यप्रणाली में सुधार लाना, जवाबदेही को सुदृढ़ करना तथा निगम में वित्तीय अनुशासन को और अधिक प्रभावी बनाना है। बैठक में मुख्यालय के अनेक अधिकारी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहे, जबकि फील्ड के सभी अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।

Related posts

हल्का पटवारी विक्रम सिंह 10000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

गुरुग्राम जिले के लिए वर्ष 2025-26 के कलेक्टर रेट प्रस्तावित, 31 जुलाई की दोपहर एक बजे तक आमजन दे सकते हैं सुझाव या आपत्ति

Ajit Sinha

एडीजीपी कानून -व्यवस्था श्रीमती चारु बाली (IPS) की अध्यक्षता में गुरुग्राम में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x