Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

एक और रिश्वतखोरी : वन्यजीव विभाग के निरीक्षक व एनीमल अटेंडेंट भरत 30,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए आज गुरुवार को वन्यजीव विभाग, अंबाला में तैनात निरीक्षक राकेश कुमार तथा एनीमल अटेंडेंट भरत (HKRNL के माध्यम से कार्यरत) को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपितों को कार्यालय वन्यजीव विभाग, अम्बाला से ट्रैप कार्रवाई के दौरान काबू किया गया।

इस संबंध में आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा संख्या 03 दिनांक 26.02.2026 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 तथा धारा 61(2) व 308(2) बी.एन.एस. के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अंबाला में मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता संदीप पुत्र जसमेर सिंह निवासी गांव भीलपुरा, जिला अम्बाला ने ब्यूरो को दी गई शिकायत में आरोप लगाया था कि उक्त अधिकारियों ने उसके घर से 25 किलो मांस पकड़े जाने के मामले में वन्यजीव (संरक्षण) नियमावली के अंतर्गत चालान न करने के एवज में 50,000 रुपये की मांग की। बाद में सौदा 40,000 रुपये में तय हुआ, जिसमें से 10,000 रुपये दिनांक 23.02.2026 को ले लिए गए थे, जबकि शेष 30,000 रुपये आज दिनांक 26.02.2026 को मांगे जा रहे थे।

शिकायत की प्रारंभिक जांच के उपरांत ब्यूरो द्वारा योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया गया। पूरी कार्रवाई स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न की गई तथा आरोपितों को 30,000 रुपये की रिश्वत राशि स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

Related posts

कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश को वोट देने वाले 52000 मतदाताओं का धन्यवाद- दीपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

पत्नी के साथ अवैध संबंध होने के शक में 15 वर्ष के एक लड़के को पहले नशे का इंजेक्शन लगाया, गला घोंट कर हत्या कर दी -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद आरोपित जब जेल से बाहर आया तो फिर से उस पीड़ित लड़की को करने लगा परेशान।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x