Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

बस पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा: बिना परमिट संचालन पर 44,500 का चालान, बस इंपाउंड।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:पंचकूला पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज सूरजपुर ट्रैफिक पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में बद्दी (हिमाचल प्रदेश) से बदायूं (उत्तर प्रदेश) वाया मढ़ावाला संचालित हो रही एक निजी बस को बिना वैध परमिट के चलते हुए पकड़ा गया।

जानकारी के अनुसार, सूरजपुर ट्रैफिक थाना के एसएचओ अभिषेक को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि एक निजी बस अवैध रूप से बिना परमिट के यात्रियों को ले जा रही है। सूचना मिलते ही एसएचओ अभिषेक के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उक्त बस का पीछा किया और उसे रामगढ़ के समीप सफलतापूर्वक रोक लिया।

पुलिस टीम द्वारा मौके पर बस के दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि बस चालक के पास रूट पर संचालन के लिए कोई भी वैध परमिट मौजूद नहीं था। मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का खुला उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने बस के विरुद्ध 44,500 रुपये का भारी-भरकम चालान काटा। इसके साथ ही, बस को नियमानुसार जब्त कर इंपाउंड कर लिया गया है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन: यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ और नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिना वैध परमिट के बसें चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह सड़क पर जोखिम भी पैदा करता है। हमारी टीम मुस्तैद है और इसी महीने हमने ऐसी 4 बसों को जब्त किया है।
यातायात पुलिस की अपील
ट्रैफिक पुलिस ने सभी वाहन मालिकों और संचालकों को सख्त हिदायत दी है कि वे अपने वाहनों के सभी दस्तावेज, विशेषकर परमिट, फिटनेस और बीमा, पूर्ण रखें। नियमों की अनदेखी करने वाले किसी भी वाहन को बख्शा नहीं जाएगा।

Related posts

ऑनलाइन ऑर्डर देकर लाखों रूपये का माल हड़पकर धोखाधड़ी मामले में फरीदाबाद की महिला सहित दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

वर्ष-2023 की तुलना में वर्ष 2024 में 14.62 प्रतिशत अपराध हुआ कम, 23,341 प्राथमिकियां(एफआईआर) कम हुई दर्ज

Ajit Sinha

ऑपरेशन मिलाप के तहत थाना कोतवाली की टीम द्वारा तीन नाबालिग लड़कियों को पुनः देहरादून पुलिस को सौंपा गया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x