Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

डबल एनकाउंटर में फरार सचिन और कल्ला एनकाउंटर में घायल, लुक्सर हत्याकांड के आरोपित पहुंचे सलाखों के पीछे।



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के चर्चित लुक्सर हत्याकांड में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपितों , सचिन और विपिन उर्फ कल्ला को भी गिरफ्तार कर लिया है। थाना इकोटेक प्रथम पुलिस और टाटा पंच कार से भाग रहे आरोपितों  के साथ इमलिया कट पर हुई जबरदस्त मुठभेड़ में दोनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं। उन्हे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस गिरफ्तारी के साथ ही लुक्सर हत्या कांड के सभी मुख्य आरोपित अब पुलिस की गिरफ्त में हैं।  

पुलिस की गिरफ्त में पैर में गोली लगने से घायल सचिन और विपिन उर्फ कल्ला को गिरफ्तार पर इलाज के लिए भेज दिया गया है. डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि गत 24 फरवरी 2026 को ग्राम लुक्सर थाना ईकोटेक बने नितिन पुत्र फिरेगी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में थाना ईकोटेक वन पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों के धर पकड के लिए थाना ईकोटेक वन, दनकौर और कासना टीम लगाई गई थी। घटना के अनावरण के लिए लगातार प्रयास इसमें चल रहे। चार अभियुक्त जो इसमें नामजद थे उनको गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था।

डीसीपी ने बताया कि इसमें से दो अभियुक्त जिनका नाम विपिन और सचिन था। इन टीम के पास दोनों का मूवमेंट इमलिया कट के पास इन्फॉर्मेशन थी। जिस को लेकर शाम से ही कॉम्बिंग चल रही थी। पुलिस टीम इमलिया कट पर बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध टाटा पंच कार आती दिखाई दी। रुकने का इशारा करने पर कार सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई दोनों शातिर बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। आरोपितों के पास दो दो पिस्टल, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई टाटा पंच कार बरामद की गई है. इस गिरफ्तारी के साथ ही लुक्सर हत्याकांड के सभी मुख्य आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद- पुलिस कमिश्नर राकेश आर्य ने आज “हीरो ऑफ द वीक” के रूप में इस बार 22 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित।

Ajit Sinha

15 लड़कियों से चैट करता,3 लड़कियों की अश्लील वीडियो और तस्बीरें लेने में सफल रहा,6 साल से पिता से बात नहीं की-अरेस्ट।

Ajit Sinha

महिंद्रा शोरूम के बैकयार्ड में खडी दो गाड़ियों लगी आग, थार और स्कॉर्पियो गाडी जल कर हुई खाक।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x