Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

शहीद पीएसआई रवि कुमार की राजकीय सम्मान के साथ पैतृक गांव क्योड़क में किया गया अंतिम संस्कार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:थाना मुजेसर क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 24 स्थित एक केमिकल वर्कशॉप में भीषण आग व केमिकल विस्फोट के दौरान जान माल के बचाव राहत कार्य में बहादुरी व साहस से ड्यूटी निभाते हुए पीएसआई रवि कुमार कश्यप शहीद हो गए । वह मूल रूप से जिला कैथल के गांव क्योड़क के रहने वाले थे और उनकी तैनाती मुजेसर थाना में थी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की 16 फरवरी को मुजेसर स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलने पर पीएसआई रवि कुमार कश्यप बिना देरी किए मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए बचाव राहत कार्य शुरू करवाया।

इसी दौरान अचानक आग ने विस्फोट का रूप ले लिया, जिससे कई लोग झुलस गए। लोगों को बचाने के प्रयास में पीएसआई रवि कुमार भी गंभीर रूप से झुलस गए। जिनका सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में इलाज चल रहा था, जहां 21 फरवरी को उपचार के दौरान उनका देहांत हो गया। रविवार को शहीद पीएसआई रवि कुमार का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव क्योड़क में राजकीय सम्मान के साथ किया गया।फरीदाबाद से पहुंचे सलामी गार्ड द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप सलामी दी गई। इस अवसर पर डीसीपी मुख्यालय अभिषेक जोरवाल, फरीदाबाद से वेलफेयर इंस्पेक्टर सुशीला, कैथल से डीएसपी सुशील प्रकाश, एसएचओ सदर कैथल इंस्पेक्टर रमेश सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने शहीद को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। परिजनों व ग्रामीणों ने नम आंखों से वीर सपूत को अंतिम विदाई दी।

Related posts

संविधान पर हमला हिंदुस्तान के गरीब आदमी के अधिकार पर हमला है – दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

जल्द इलाज न करने पर नाराज शख्स  ने डॉक्टर पर चाकू से किया कातिलाना हमला, डॉक्टर की हालत गंभीर आरोपी अरेस्ट। 

Ajit Sinha

पुलिस और कार सवार शातिर बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल, कांबिंग के दौरान दूसरा गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x