Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

कर्मचारी राज्य बीमा निगम, उप क्षेत्रीय कार्यालय, गुरुग्राम को राजभाषा के क्षेत्र में द्वितीय पुरस्कार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:भारत सरकार, गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा पूर्व, पूर्वोत्तर, उत्तर-। एवं उत्तर-।। क्षेत्रों के कार्यालयों के लिए “संयुक्त राजभाषा सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह” का आयोजन दिनांक 20 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय इंडोर प्रदर्शनी केंद्र हापानिया, अगरतला में किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने की। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार तथा डॉ. माणिक साहा, मुख्यमंत्री, त्रिपुरा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।सम्मेलन में केंद्र सरकार के विभिन्न कार्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वर्ष 2024-25 के दौरान राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले केंद्रीय सरकार के कार्यालयों को “क्षेत्रीय राजभाषा पुरस्कार” तथा नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों को “राजभाषा सम्मान” से सम्मानित किया गया।

इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में कर्मचारी राज्य बीमा निगम,उप क्षेत्रीय कार्यालय, गुरुग्राम का प्रतिनिधित्व कार्यालय प्रमुख सुनील यादव,निदेशक (प्रभारी) एवं डॉ. स्वीटी यादव, सहायक निदेशक (राजभाषा) द्वारा किया गया। राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन हेतु कर्मचारी राज्य बीमा निगम, उप क्षेत्रीय कार्यालय, गुरुग्राम को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने कार्यालय प्रमुख सुनील यादव, निदेशक (प्रभारी) एवं डॉ. स्वीटी यादव, सहायक निदेशक (राजभाषा) को शील्ड एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह उपलब्धि कार्यालय द्वारा राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रोत्साहन एवं नवाचारपूर्ण प्रयासों का परिणाम है। कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए भविष्य में भी राजभाषा नीति के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु प्रतिबद्धता जताई।

Related posts

अधिकारी कड़ाई से अपनी ड्यूटी की पालना करें – उपायुक्त निशांत कुमार यादव

Ajit Sinha

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज पांच बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।  

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग:सावधानियां रखने और लाइनों की मेंटेनेंस की ट्रेनिंग दी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x