Athrav – Online News Portal
अंतर्राष्टीय दिल्ली राष्ट्रीय हाइलाइट्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति का स्वागत किया, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया

अजीत सिन्हा/ नई दिल्ली 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन का हार्दिक स्वागत करते हुए यह भरोसा जताया कि यह यात्रा भारत-फ्रांस संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।राष्ट्रपति मैक्रॉन की यात्रा के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले मुंबई और फिर दिल्ली में होने वाली बैठकों में दोनों देशों के बीच कार्यनीतिक साझेदारी को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सहकार्य से न केवल दोनों देशों बल्कि व्यापक वैश्विक समुदाय को भी लाभ मिलता रहेगा।एक्स पर अलग-अलग पोस्ट में मोदी ने लिखा:“भारत में आपका स्वागत है! भारत आपकी यात्रा और हमारे द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उत्सुक है। मुझे विश्वास है कि हमारी चर्चाएं विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करेंगी और वैश्विक प्रगति में योगदान देंगी।

Related posts

र्तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने बाइक सवार पति -पत्नी को मारी जोरदार टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल, केस दर्ज।

Ajit Sinha

हरियाणा पर दिल्ली में आम आदमी पार्टी की बड़ी मीटिंग,केजरीवाल से हरियाणा में आने के लिए समय मांगा: डॉ. सुशील गुप्ता

Ajit Sinha

वीडियो सुने: जब भी बीजेपी की चुनाव में हार होती है या उनका राजनीतिक अस्तित्व खतरे में आ जाता है-कांग्रेस

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x