Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

कॉल सेंटर की आड़ में चल रहा था ‘धमकी’ और ‘सट्टेबाजी’ का काला साम्राज्य, तीन विदेशी नागरिक समेत 6 गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल भेजने वाले और ऑनलाइन सट्टेबाजी के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने तीन विदेशी नागरिक  समेत 6 आरोपितों  को  गिरफ्तार किया है. जो गाजियाबाद के इंदिरापुरम और शाहबेरी क्षेत्र में रहकर कॉल सेंटर के रूप में अवैध ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क संचालित कर रहे थे।इस गैंग का मास्टरमाइंड अमीष मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है। उसने 2019-20 में ऑस्ट्रेलिया से बीबीए किया है. वहीं अन्य सदस्यों ने एमबीए और इंटरमीडिएट की पढ़ाई की है। इस गैंग में पढ़े-लिखे युवाओं द्वारा संगठित तरीके से साइबर ठगी का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था।

एडिशनल एसपी एसटीएफ नोएडा राजकुमार मिश्र बताया कि अमीष जंग कारकी, लेखनाथ शर्मा, केदारनाथ तीनों नेपाल निवासी है जो अनंत कुमार, दिव्यांशु और साहिल कुमार के साथ मिल कर सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को जोड़ते थे और उन्हें साइबर ठगी की ट्रेनिंग देते थे।

एडिशनल एसपी एसटीएफ नोएडा राजकुमार मिश्र का कहना है कि 23 जनवरी को जनपद गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल प्राप्त हुए थे। जांच में सामने आया कि नोएडा के स्कूलों को जो धमकी भरे मेल भेजे गए थे, उनमें इस्तेमाल किया गया ‘रिकवरी ईमेल आईडी’ इसी गिरोह के पास से बरामद मोबाइल फोन में लॉगिन था।इसी के आधार पर शुक्रवार को एसटीएफ ने छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ अब इनके विदेशी कनेक्शन और बैंक ट्रांजैक्शन की गहराई से जांच कर रही है।

Related posts

एचपीएचसी ने जूनियर इंजीनियरों के लिए टिकाऊ निर्माण पर केंद्रित व्यापक कार्यशाला का आयोजन किया

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस में शामिल हुए 515 कमांडो, आईबी के निदेशक तपन कुमार डेका ने ली पासिंग आउट परेड की सलामी।

Ajit Sinha

पहले कार में ली फिर किडनैप करके 50 लाख रुपये की मांग करनें वाले दो आरोपितों को पुलिस ने धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x