Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

राहुल गांधी के खिलाफ चाहे विशेषाधिकार हनन का नोटिस आए या एफआईआर हो, उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता- प्रियंका

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील को भारतीय किसानों के साथ विश्वासघात करार दिया है। उन्होंने कहा कि इससे हमारे किसानों को भारी नुकसान होगा। संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत में प्रियंका गांधी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौता, चार श्रम संहिताओं, मनरेगा की जगह लाए गए नए कानून समेत मोदी सरकार के अन्य जनविरोधी फैसलों के विरोध में प्रदर्शन कर रही ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पहले लेबर कोड लाकर मजदूरों के अधिकारों पर हमला किया, फिर अमेरिका के दबाव में किसानों के हितों से समझौता कर लिया। अमेरिकी ट्रेड डील की शर्तों से भारतीय किसानों की कमर टूट जाएगी। पहले लाए गए कृषि कानूनों के कारण 750 किसानों की मौतों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जनता के लिए नहीं, बल्कि जनता के खिलाफ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी डटकर खड़ी है और मजदूर-किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ चाहे विशेषाधिकार हनन का नोटिस आए या एफआईआर दर्ज हो, उन्हें इन चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता।

Related posts

जीआरपी को लावारिश अवस्था में मिली सोने के गहने व नकदी से भरे बैग, 3 लाख के थे सोने के आभूषण,लौटाया।

Ajit Sinha

दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके के एक जिम पर बाइक सवार दो बदमाशों ने की कई राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग।

Ajit Sinha

राजनीतिक द्वेष के चलते स्कूलों को निशाना बना रही है बीजेपी-जेजेपी सरकार- दीपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x