Athrav – Online News Portal
हरियाणा

डीसी की अध्यक्षता में हुआ मारुति सुजुकी के अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन, सीएसआर फंड को लेकर की गई चर्चा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सोनीपत: उपायुक्त सुशील सारवान की अध्यक्षता में बुधवार को मारुति सुजुकी खरखौदा प्लांट के अधिकारियों की साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन उपायुक्त कैंप कार्यालय में किया गया। इस दौरान पंचायती राज, शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने मारुति सुजुकी के अधिकारियों के साथ सीएसआर फंड से जिला में होने वाले कार्यों को लेकर चर्चा की।  उन्होंने कहा कि सीएसआर फंड का उपयोग जिला के सभी सरकारी स्कूलों में सोलर संचालित पखें, लाइट व विद्यार्थियों को रजिस्टर, आरओ व अन्य जरूरी चीजे को उपलब्ध कराए जाने में किया जाना चाहिए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वो सभी स्कूलों की आवश्यकता के अनुसार सूची तैयार करे।

उन्होंने कहा कि सीएसआर फंड का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे कार्यो पर किया जाना चाहिए। जिससे बच्चों को शिक्षा व स्वास्थ्य की अधिक सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि सोलर का कनेक्शन सीधा ग्रिड से किया जाए। सभी बच्चों को अप्रैल माह से रजिस्टर उपलब्ध कराए जाने पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि बच्चों को डिजिटल साक्षरता, स्किल सीखने जैसे कार्यो पर सीएसआर फंड का उपयोग किया जाना चाहिए। इस दौरान सीएमजीजीए प्रखर सचन के साथ भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, सीएफओ रेनू बाला, डीईओ नवीन गुलिया, डिप्टी सीएमओ अनिता व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी गण मौजूद रहे।

Related posts

राज्य सरकार ने एक्सटेंशन लेक्चरर की मासिक मानदेय में वृद्धि करने की मंजूरी दी

Ajit Sinha

निरंतर मजबूत हो रही जेजेपी, गांव-शहरों में पार्टी की गतिविधियां तेज कर दें कार्यकर्ता – डॉ. अजय चौटाला

Ajit Sinha

पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने वीरवार शाम को आठ पुलिस इंस्पेक्टरों के तुरंत प्रभाव से तबादले किए हैं,

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x