Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

प्रधान सिपाही 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
हिसार: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक की टीम ने आज सोमवार को भ्रष्टाचार के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधान सिपाही दिनेश नं. 376/हिसार को 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए थाना शहर हिसार के निकट से रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में आरोपित  के विरुद्ध मुकदमा  संख्या 04 दिनांक 09.02.2026 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में मामला दर्ज किया गया है।
मामला संक्षेप में
शिकायतकर्ता ने बताया कि दिनांक 20.12.2025 को उसके भतीजों नवीन, सचिन, आशीष एवं ध्रुव का कमल पुत्र राजपाल व अन्य निवासी आजाद नगर, गीता कॉलोनी, हिसार के साथ सेक्टर-13, हिसार में झगड़ा हुआ था। इस संबंध में थाना सिविल लाइन, हिसार में मुकदमा  संख्या 468/25 विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया था।शिकायत के अनुसार, उसके भतीजे ध्रुव को उक्त मामले में गिरफ्तार कर 09.01.2026 को सहायक उप निरीक्षक जयप्रकाश, थाना सिविल लाइन, हिसार द्वारा सेंट्रल जेल हिसार भेजा गया था। आरोप है कि सहायक उप निरीक्षक जयप्रकाश ने ध्रुव को शीघ्र रिहा करवाने, चालान शीघ्र न्यायालय में प्रस्तुत करने तथा जमानत में सहूलियत दिलाने के लिए प्रधान सिपाही के माध्यम से 1,00,000 रुपये की रिश्वत की मांग की।

शिकायत की पुष्टि के उपरांत निरीक्षक फतेह सिंह के नेतृत्व में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम द्वारा छापेमारी की गई और आरोपित प्रधान सिपाही को 1 लाख रुपए रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले ने एएसआई जयप्रकाश की संलिप्तता के बारे में जांच जारी है। 

Related posts

फरीदाबाद: रंजिशन प्रदीप की सनसनीखेज हत्या करने के एक मामले में आज दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 47 दुकानदारों से करोड़ों की ठगी करने वाले दो ठगों किया अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ट्रेडिंग के नाम पर 2,88, 005/- रुपए के ठगी के मामले में एक बैंक खाताधारक जबलपुर, मध्य प्रदेश से पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x