अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि HPSC सिलेक्शन की बजाय हरियाणवी युवाओं के लिए रिजेक्शन कमीशन बन चुका है। पिछले 12 साल से बीजेपी सरकार भर्तियों के नाम पर हरियाणा के युवाओं को ठग रही है। उन्होंने कहा कि वर्षों इंतजार के बाद HPSC PGT Computer Science की 1711 पदों की भर्ती का Result आया तो सिर्फ 39 ही पास हुए, बाकी 1672 पद खाली रह जायेंगे। इससे पहले भी अनेक भर्तियों में पदों को खाली रखा गया। HPSC दरअसल, हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की बजाए गैर-हरियाणवी पब्लिक सर्विस कमीशन बन गया है। क्योंकि ज्यादातर चयन बाहर के युवाओं का हो रहा है। हरियाणा के युवा यूपीएससी एवं अन्य बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं को पास कर लेते हैं लेकिन, HPSC सोची-समझी साजिश के तहत अपनी परीक्षाओं में इन्हें अयोग्य ठहरा रहा है। उन्होंने मांग करी कि HPSC चेयरमैन को तुरंत बर्खास्त कर किसी हरियाणवी को चेयरमैन नियुक्त किया जाए। HPSC को भंग करके तमाम भर्ती घोटालों की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

