Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

जिला कारागार फरीदाबाद में नशीला पदार्थ पहुंचाने की बड़ी साजिश नाकाम,नशीला पदार्थ वाला बॉल, बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: जिला कारागार फरीदाबाद में जेल प्रशासन की सतर्कता, मजबूत सुरक्षा व्यवस्था तथा त्वरित कार्रवाई के चलते नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़ी एक गंभीर साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर उप अधीक्षक (सुरक्षा) की निगरानी में गठित जेल स्टाफ की विशेष टीम द्वारा 2 फरवरी को सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान बैरक नंबर-18 के समीप तीसरे कोर्ट की दीवार के पास टेप में लिपटी एक बॉल बरामद की गई, जो पीले, सफेद एवं गुलाबी रंग की थी तथा जिस पर “Raja Gold” अंकित था। जांच करने पर बॉल के भीतर सुल्फानुमा नशीला पदार्थ पाया गया।

जांच में यह तथ्य सामने आया कि उक्त नशीली वस्तु को विचाराधीन बंदी मोहित पुत्र दिनेश, निवासी ऊँचा गांव, बल्लभगढ़ के निर्देश पर जेल परिसर में फिंकवाया गया था। इस साजिश को अंजाम देने हेतु पवन पुत्र कुमेरपाल, निवासी ऊंचा गांव, बल्लभगढ़, जो हाल ही में जमानत पर जेल से रिहा हुआ था, द्वारा जेल के बाहर से बॉल फेंकी गई। इसके अतिरिक्त, जेल के भीतर से निगरानी कैदी गौरव पुत्र धर्मबीर, निवासी ग्राम पंचोली, जिला फरीदाबाद की संलिप्तता भी सामने आई है। बरामद नशीले पदार्थ का कुल वजन 17 ग्राम पाया गया है। इस प्रकरण में संलिप्त सभी व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई हेतु थाना सदर बल्लभगढ़ को सूचना प्रेषित कर दी गई है।जेल प्रशासन फरीदाबाद द्वारा समय रहते की गई इस प्रभावी कार्रवाई से जेल परिसर में नशीले पदार्थों की आपूर्ति के प्रयास को सफलतापूर्वक रोका गया है। प्रशासन भविष्य में भी ऐसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कड़ी निगरानी एवं सख्त कार्रवाई जारी रखेगा।

Related posts

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने राज्यपाल बण्डारू दत्तात्रेय से की मुलाकात

Ajit Sinha

डीजीपी ने  राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले पुलिस के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

Ajit Sinha

जीजा को जमकर शराब पिलाई, जब उसे नशा हो गया तो उसकी गला घौंट कर हत्या कर दी, और आग लगा दी -पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x