Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

एक थाने में तैनात एएसआई जीत सिंह 1 लाख 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक की टीम ने आज शुक्रवार को भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एएसआई जीत सिंह को 1 लाख 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित ईएसआई/एएसआई जीत सिंह, पुलिस थाना सिटी गोहाना, जिला सोनीपत में तैनात था। आरोप है कि आरोपित  ने एक प्रकरण में नाम हटाने और निर्दोष परिजनों को गिरफ्तार न करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की अवैध मांग की थी। बाद में सौदा 3 लाख रुपये में तय हुआ।सतर्कता ब्यूरो द्वारा पूर्व नियोजित ट्रैप कार्रवाई के दौरान आरोपित को 1 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित द्वारा इससे पूर्व इसी मामले में 3 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत की राशि पहले ही प्राप्त की जा चुकी थी।

आरोपित के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है| हरियाणा सतर्कता ब्यूरो रोहतक रेंज के पुलिस अधीक्षक विजय सिंह ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी सख्ती से जारी रहेगी। यदि कोई भी सरकारी अधिकारी/कर्मचारी किसी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत मांगता है या भ्रष्टाचार का दबाव बनाता है, तो तुरंत हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की हेल्पलाइन 1064 अथवा 1800-180-2022 पर संपर्क करें।

Related posts

फरीदाबाद: दोस्त को शराब पिलाकर एक लाख रूपए नगद और सोने की चेन छीन ने के आरोपित दो दोस्तों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 12 महिलाएं सहित कुल 19 लोग पकड़े गए।

Ajit Sinha

गर्वमेन्ट स्कूल में लडकियों के साथ मारपीट व छेडछाड के आरोप में पीटीआई टीचर को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x