Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभागीय प्रतिनिधियों को किया सम्मानित।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर फरीदाबाद में जिला स्तरीय समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री सुश्री आरती सिंह राव ने ने अपने-अपने क्षेत्रों में विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिनिधियों और गणत्रंत दिवस परेड में भाग लेने वाले विभागों को सम्मानित किया। स्वास्थ्य मंत्री सुश्री आरती सिंह राव ने सभी सम्मानित प्रतिनिधियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए।

यह हुए सम्मानित :
डीसी कार्यालय से सुनील कुमार, जिला रेड क्रॉस सोसायटी से विमल खंडेलवाल एवं मनीता सिंगला, पुलिस विभाग से निरीक्षक राजेश कुमार, शिक्षा विभाग से सरोज बाला व अरविन्द, क्राइम ब्रांच से प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार, शिशुपाल, अपराध शाखा से विजय तथा साइबर शाखा से विमल राय, सेंट्रल पुलिस से पीएसआई ऋतु, मुख्य परिचालन अधिकारी अपराजिता वर्मा, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग से डॉ. आनंद प्रकाश, जिला खेल अधिकारी मनीष रावत, युवा प्रतिभागियों में निकुंज तंवर, तनिषा, उज्ज्वल रावत एवं तनमय शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसमें तनमय शर्मा ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

झाकियों के लिए नगर निगम को प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार ट्रैफिक पुलिस और तृतीया पुरस्कार के लिए शिक्षा विभाग को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार परेड में अच्छा मार्च पोस्ट करने के लिए प्रथम पुरस्कार पुलिस विभाग से (महिला एवं पुरुष) की टुकड़ियों को, द्वितीय पुरस्कार एनसीसी और तृतीया पुरस्कार भारत स्काउट्स एंड गाइड को सम्मानित किया गया।इसी प्रकार परेड में पुलिस (पुरुष एवं महिला वर्ग) की टुकड़ी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। एनसीसी सीनियर विंग की टीम ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं भारत स्काउट्स एंड गाइड्स (गर्ल्स) वर्ग में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा एसपीएस बल्लभगढ़ की छात्राओं की संयुक्त टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Related posts

2016 से अब तक 760 लाइसेंस जारी 7618 एकड़ से अधिक भूमि पर आवासीय विकास कार्य प्रगति पर-विपुल गोयल

Ajit Sinha

स्वस्थ हरियाणा की दिशा में बड़ा कदम, मुख्यमंत्री ने 100 करोड़ से अधिक की स्वास्थ्य परियोजनाओं का किया शुभारंभ

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बिल्डरों की गुंडई, स्मार्ट सिटी को ग्रीन फील्ड कालोनी में तैयार किए जा रहे अवैध निर्माणों ने किया कलंकित, कार्रवाई होगी, डीटीपी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x