Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

एडीजीपी कानून -व्यवस्था श्रीमती चारु बाली (IPS) की अध्यक्षता में गुरुग्राम में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
एडीजीपी कानून -व्यवस्था श्रीमती चारु बाली (IPS) ने आज सोमवार को गुरुग्राम में कानून-व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर के लिए विशेष रूप से तैयार/गठित की गई पुलिस कंपनियों/टुकड़ियों की तैयारियों का जायजा लिया तथा सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एडीजीपी, कानून व्यवस्था श्रीमती चारु बाली (IPS) की अध्यक्षता में पुलिस आयुक्त कार्यालय, गुरुग्राम के सभागार में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा (IPS) सहित जिले के सभी पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) उपस्थित रहे।

इस बैठक के दौरान एडीजीपी ने जिले की वर्तमान कानून-व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों, आपातकालीन परिस्थितियों,आगामी कार्यक्रमों एवं त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर तुरंत प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। श्रीमती बाली ने पुलिस कंपनियों की तैनाती, रिस्पांस टाइम,पेट्रोलिंग व्यवस्था, कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली एवं आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जन-सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी स्तर पर तैयार रहना आवश्यक है। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा (IPS) ने एडीजीपी श्रीमती चारु बाली को गुरुग्राम जिले में की जा रही सुरक्षा व्यवस्थाओं, पुलिस बल की तैनाती तथा अपराध नियंत्रण के लिए उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी दी।

एडीजीपी श्रीमती बाली ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपराधियों पर निगरानी तंत्र तथा सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों पर सतत निगरानी रखी जाए ताकि शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके। इस बैठक का उद्देश्य जिले में शांति,सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुनिश्चित करते हुए और अधिक मजबूत करना था।

Related posts

पत्नी से मिलने के लिए किया उसके पड़ोसी के 10 वर्षीय बच्चे का अपहरण, बच्चा सकुशल बरामद ,आरोपित पति पकड़ा गया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संपूर्ण मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या में किए श्री रामलला के दर्शन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आयुष हत्या कांड में शामिल तीन आरोपितों को डीएलएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x