Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: सुरक्षा गार्ड को बंधक बना एक करोड़ रुपए के सिगरेट लूट के मामले में 7 आरोपित पकड़े गए, बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:भूदत कॉलोनी, बल्लभगढ़, फरीदाबाद से एक सिगरेट के गोदाम से सुरक्षा गार्ड को बंधक बना कर लगभग 6000 डिब्बियां सिगरेट,और 5,65,000 /- रुपए की नगदी लूटने के मामले में अपराध शाखा-30 टीम ने आज बुधवार को कुल सात आरोपितों को गिरफ्तार किए है,लुटे गए सिगरेट की कीमत बाजार में एक करोड़ रुपए बताई गई है। यह वारदात को आरोपितों ने दिनांक 28 -29 दिसंबर -2025 की रात अंजाम दिया था। इस मामले में एक एफआईआर नंबर -496, दिनांक 29 दिसंबर -2025, धारा 310(2),311,331(6), 61 (2) BNS पीएस सिटी बल्लभगढ़, फरीदाबाद में दर्ज किया गया था। इसी इसी मुकदमे में उपरोक्त आरोपितों को गिरफ्तार किए गए है। यह खुलासा आज एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए है। 

गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम  दीपक निवासी गांव अहमदपूर, जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश हाल चमन विहार, गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, उम्र-27, शिक्षा-B.A. (फर्निचर रिपेयरिंग), वीरेंद्र निवासी  गांव मनौना जिला बरेली, उत्तर प्रदेश हाल सोनिया विहार दिल्ली, उम्र-46, शिक्षा-अनपढ़ (टेम्पो चालक) आपराधिक रिकॉर्ड ,मोहम्मद उमर निवासी गांव खैरपूर बल्ली जिला बदायूं उत्तर प्रदेश हाल संगम विहार, दिल्ली, उम्र-36  शिक्षा-अनपढ़ (पेंटर), राहुल निवासी गांव चौकडा जिला हाथरस उत्तर प्रदेश हाल सोनिया विहार, दिल्ली, उम्र-31, शिक्षा-8Th (सिक्योरिटी गार्ड),विनय निवासी गांव ब्राहिमपूर जिला फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश हाल जैन नगर, दिल्ली, उम्र-47, शिक्षा-8Th (टेम्पो चालक),  मुकेश कुमार निवासी धांसुआ, जिला फर्रुखाबाद हाल शिव विहार, गाजियाबाद उ.प्र. (सिगरेट/ बीड़ी की होलसेल की दुकान) व बबलू निवासी  गजरौला जिला अल्मोड़ा, उ.प्र.है। 
तरीका वारदात: मुख्य आरोपित राकेश व उमर इस घटनाक्रम के षड्यंत्रकारी हैं, सोनीपत से सिगरेट की डिबिया गोदाम पर डिलीवरी होती है। दोनों आरोपितों ने द्वारा रेकी करते हुए भूदत्त कॉलोनी स्थित गोदाम को आईडेंटिफाई किया। इसके पश्चात राकेश, उमर व दीपक के द्वारा गोदाम की रेकी की गई। फिर 28/29 दिसंबर की लूट की गई एक गाड़ी (छोटा हाथी) को लेकर गोदाम पर पहुंचे (गाड़ी दिल्ली से चोरी की गई थी) गोदाम पर पहुंचकर चौकीदार को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर लिया तथा सिगरेट की कुल 58,770 डिब्बियां सिगरेट गोदाम से लूट ली। वारदात के पश्चात बाटा चौक पर जाकर दूसरी गाड़ी में सामान शिफ्ट कर लिया। आरोपित मोहम्मद उमर ने 14 सिगरेट के कार्टून बेचने के लिए आरोपित  बबलू को दिए  थे, बब्लू दुकानों पर जर्दा, सिगरेट आदि बेचने का काम करता है, जिसने सिगरेट मुकेश को दी थी। मुकेश की खोडा, गाजियाबाद में पान गुटखा, सिगरेट की होलसेल की दुकान है।  करीब 6000 सिगरेट की डब्बिया व 5,40,000/-रुपये नकद बरामद किए। 25 हजार रुपए आरोपित  राहुल से बरामद है।घटनाक्रम में शामिल आरोपित राकेश की गिरफ्तारी अभी लंबित है जिसकी तलाश के लिए अपराध शाखा की टीम प्रयासरत है।

Related posts

फरीदाबाद :केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ग्रीन फिल्ड कालोनी में एक करोड़ रूपए की लागत से,सड़कों का जल्द शिलान्यास करेंगें।

Ajit Sinha

सीएमएस इंफो सिस्टम लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों ने किया एटीएम में नकद डालने-निकालने के दौरान 26.63 लाख का गबन। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : युवाओं को कैंसर से बचाना हैं :सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू उत्पादों का सेवन किया तो कटेंगें चालान, डीसीपी सेंट्रल भूपेंद्र सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x