Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: नेशनल हाइवे -2 स्थित मथुरा रोड के किनारे खुले आसमान के नीचे रबड में आग लगा कर खुलेआम एनजीटी एक्ट को धुएं के गुब्बार में उडाती ही तस्वीरें दिखी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: नेशनल हाइवे -2 स्थित मथुरा रोड के किनारे खुले आसमान के नीचे रबड में आग लगा कर खुलेआम एनजीटी एक्ट को धुएं के गुब्बार में उडाती ही तस्वीरें दिखी,जहां किसी व्यक्ति ने रबड जैसे वेस्ट मेटीरियल में आग लगा रखी थी जिससे पूरा क्षेत्र में धुआं ही धुआं हो गया और लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रोड से गुजर रहे राहगीर अनुज ने बताया कि वह जब हाइवे मथुरा रोड से सेक्टर -12 कोर्ट रोड की तरफ से जा रहा तो उसने देखा की हाइवे के किनारे भारी मात्रा में रबड़ जैसे वेस्ट मेटीरियल में आग किसी शख्स ने लगाई हुई हैंजिसके कारण उसको सांस लेने में परेशानी होने लगी और उसने आग की वीडियो बना ली,जिसे उसने सोशल मीडिया पर भी वायरल किया।

राहगीर युवक अनुज भाटी ने बताया कि यू तो फरीदाबाद के नेता इसे स्मार्ट सिटी कहते है लेकिन आये दिन लोग जगह जगह इस तरह से भारी मात्रा में आग जलाकर प्रदूषण को दूषित करते है जिसके खिलाफ प्रदूषण विभाग कभी भी ऐसे लोगो के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं करता। नाराज़ युवक ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की स्मार्ट सिटी के नाम पर प्रशासन सिर्फ और सिर्फ नोट बटोरने का काम कर रहा है जबकि फरीदाबाद में हर जगह इस तरह की आग लगाकर प्रदूषण फैलाया जा रहा हैं। युवक ने सरकार और प्रशासनिक अधिकारियो से मांग की है कि जिस तरह से आज फरीदाबाद को कैंसर सिटी कहा जाने लगा है ज़रूरत है कि सरकार और प्रशासन इस तरह की आग लगाकर प्रदूषण फैलाने वाले के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करे. ताकि प्रदूषण फैलाने वाले लोगो पर रोक लग सके.वहीं, उन्होंने नगर निगम को आडे हाथों लेते हुए कहा कि निगम अधिकारी ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की बात करता है मगर ऐसी तस्वीरें आये दिन शहर में देखने को मिलती है जिससे फरीदाबाद की स्मार्टनेश पर धब्बा लगता है।

Related posts

फरीदाबाद : राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने पुलिस कमिश्नर के कार्यालय में कार्यरत इंस्पेक्टर -सुरेंद्र सिंह को प्रेसिडेंट पुलिस मेडल से नवाजा।

Ajit Sinha

डीएवी शताब्दी ने अपना स्वतंत्रता दिवस ‘एक पेड़ – देश के नाम’, एनसीसी कैडेट्स सम्मान कार्यक्रम व ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के साथ मनाया

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: पापा की 18 वर्षीय परी ने लीवर दान कर पिता को दी नई जिंदगी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x