Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

फ्लैट मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर किया गिरफ्तार, विदेशी नागरिकों को बिना पुलिस के जानकारी के ठहराया था।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा, आईपीएस के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) के कुशल मार्गदर्शन में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से गुरुग्राम पुलिस द्वारा निरंतर सघन कार्रवाई  की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 10.01.2026 को पुलिस थाना राजेंद्रा पार्क, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा M3M Woodshire सोसायटी, सेक्टर-107, गुरुग्राम में चेकिंग के दौरान यह पाया गया कि 6 विदेशी नागरिकों को बिना सी-फॉर्म एवं बिना किसी आवश्यक अनुमति के ठहराया गया है।

जांच के दौरान फ्लैट के मालिक से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें फ्लैट के मालिक द्वारा विदेशी नागरिकों के ठहराव की सूचना  पुलिस को नहीं दी गई थी तथा ना ही सी-फॉर्म भी भरा गया था। इस संबंध में पूछताछ करने पर आरोपित, पुलिस को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। उक्त तथ्यों के आधार पर थाना राजेंद्रा पार्क, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा  अंकित करके आरोपित को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित का नाम अश्मित ग्रोवर निवासी क्लासिक अपार्टमेंट, सेक्टर-22, द्वारका, साउथ वेस्ट, दिल्ली है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा होटल संचालकों/प्रबंधकों को पुनः निर्देश देती है कि वे अपने होटल, गेस्ट हाउस, होम-स्टे आदि में ठहरने वाले विदेशी नागरिकों का सी-फॉर्म समय पर भरना एवं ठहराव की सूचना संबंधित थाना पुलिस को अनिवार्य रूप से देना सुनिश्चित करें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई  की जाएगी।

Related posts

सोसायटी में पिता-पुत्र की डंडों से पिटाई करने वाले 8 गार्ड अरेस्ट, दो आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी का नाम एफआईआर में शामिल।

Ajit Sinha

एंटी करप्शन ब्यूरो,अंबाला ने जे.ई. तरुण वर्मा, नगर परिषद व विशाल को 25000 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ब्रेजा कार में बिठा कर अपने ही दोस्त से लाखों रुपए लूटने के एक मामले तीन आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x