Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:खुले दरबार में हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने बिजली अधिकारियों को लिया आड़े हाथ।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने आज रविवार को अपने अशोका एन्क्लेव स्थित कार्यालय पर खुला दरबार आयोजित किया जिसमें स्थानीय लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की खुलकर शिकायत रखीं। लोगों ने मंत्री राजेश नागर को बताया कि उनके यहां बिजली के फॉल्ट होने पर उन्हें कई- कई दिन तक ठीक नहीं करते हैं, ओवरलोडेड ट्रांसफार्मर को बाइफरकेशन नहीं करते हैं और उनके फोन भी नहीं उठाते हैं। जिससे उन्हें अपने काम धंधे से छुट्टियां लेकर इनके चक्कर लगाने पड़ते हैं। जिस पर राजेश नागर ने मौजूद बिजली अधिकारियों को आड़े हाथ ले लिया। उन्होंने कहा कि आपको जिस सेवा का अवसर मिला है। उसी से आपकी रोजी चलती है और आप वही काम नहीं करोगे तो सरकार एक्शन लेगी। जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दीजिए और उनके फोन सुनिए। नहीं तो आपके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

खुले दरबार में पहुंचे पल्ला गांव की हरिजन बस्ती के निवासियों ने जलभराव की समस्या का निराकरण करने की मांग की। लोगों ने बताया कि समय के साथ उनकी बस्ती नीचे पड़ गई है जहां सीवर ओवरफ्लो होकर उनके घरों में घुसता है । इसका समाधान किया जाए। नागर ने तुरंत प्रभाव से मौके का मुआयना कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। वहीं, पल्ला थाने के सामने पानी और सीवर की लाइन डाले जाने, मस्जिद पुल खराब होने, संतोष नगर, अजय कॉलोनी, सूर्य विहार पार्ट 2 में नालियों की मरम्मत कराने, बाबा सूरदास कॉलोनी तिलपत, हरकेश नगर, न्यू तिलपत कॉलोनी, बांके बिहारी कॉलोनी, पोप कॉलोनी, राम सिंह नेताजी कॉलोनी, होराम कॉलोनी, हनुमत कॉलोनी आदि के लोगों ने भी खुले दरबार में अपनी बात रखीं।

इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि दरबार में आए हुए सभी मेरे स्वजन हैं। इन सबके सुख-दुख में मैं हमेशा शामिल रहता हूं। अगर इनको कोई परेशानी होती है तब भी मेरे पास आते हैं और इनको खुशी होती है तब भी यह मेरे साथ साझा करते हैं। मैंने आज यहां भी अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि रोजमर्रा के कार्यों को करने के लिए बिल्कुल भी देरी न करें और बड़े प्रोजेक्ट भी जल्द से जल्द रिपोर्ट बनाकर उन्हें अनुमति लेकर टेंडर लगाएं जिससे लोगों को परेशानी से बचाया जा सके।

Related posts

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर गीता जयंती समारोह की शोभा यात्रा को रवाना करेंगे हरी झंडी दिखाकर

Ajit Sinha

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को सीएम को पत्र लिखने से पहले संशोधित पॉलिसी को अवश्य पढ़ना चाहिए था।

Ajit Sinha

2600 करोड़ रूपए का बजट पास कर रहे हैं सीवर रुक जाए और फंटी मारनी हो तो सीएम साहब को सूचित करना पड़ता- नीरज शर्मा  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x