Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव चंडीगढ़ हरियाणा

गुरुग्राम एसीबी की बड़ी कार्रवाई: गृह रक्षी इरफान व बिचौलिया आबिद 30,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, गुरुग्राम की टीम ने आज वीरवार को गृह रक्षी इरफ़ान निवासी बाई , नूहं व बिचौलिया आबिद हुसैन निवासी फिरोज पुर मेव, पुन्हाना , नूहं को 30000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस मामले में दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की संबंधित धाराओं व बीएनएस की प्रावधनों के तहत मामला दर्ज किया गया हैं।

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसीबी , गुरुग्राम ने पाया कि आरोपितों द्वारा शिकायतकर्ता से उसके पति से जुड़े साइबर थाना नूहं के मामलों में धारा कम करने और चालान जल्द नन्यायालय में प्रस्तुत करने के बदले में 50,000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी। एसीबी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से शिकायतकर्ता को मांगी गई रिश्वत के तौर पर 30,000 रुपए देकर भेजा। जैसे ही आबिद और इरफ़ान ने शिकायतकर्ता से यह राशि स्वीकार की, एसीबी गुरुग्राम की टीम ने तुरंत घेराबंदी करते हुए दोनों को साइबर थाना नूहं के सामने से रंगे हाथों पकड़ लिया। और मौके पर ही दोनों के कब्जे से 30000 रुपए बरामद कर ली।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक 11 अक्तूबर, 2023 को

Ajit Sinha

गुरुग्राम: रिहायशी इलाकों व प्रमुख मार्गों पर पानी की निकासी करवाना जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है- डीसी

Ajit Sinha

गुरुग्राम: केंद्रीय अंतरिम बजट से देश के 12 करोड़ से अधिक किसानों, 3 करोड़ से अधिक आयकर दाताओं को सीधा लाभ,उमेश अग्रवाल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x