Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

पुलिसकर्मियों ने सहकर्मी के गम्भीर रूप से बीमार बेटी के उपचार हेतु मानवता का परिचय देते हुए की 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
सोनीपत पुलिस के जवानों ने आपसी सहयोग एवं मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए अपने साथी जवान सिपाही संजय रमन की सात माह की गंभीर बीमारी से पीड़ित बेटी के इलाज हेतु ₹10,00,000/- (दस लाख रुपए) की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह राशि पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वैच्छिक सहयोग से एकत्र की गई।आज पुलिस आयुक्त, सोनीपत ममता सिंह, आईपीएस , एडीजीपी ने अपने कार्यालय में सिपाही संजय रमन को उपचार सहायता का चेक भेंट किया तथा उनके परिवार का हौसला बढ़ाया। इस दौरान जिला पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।पुलिस आयुक्त ने कहा कि सोनीपत पुलिस केवल एक डिपार्टमेंट नहीं, बल्कि एक परिवार है, और संकट की घड़ी में एक-दूसरे का साथ देना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पुलिस बल के सभी कर्मियों द्वारा दिखाई गई संवेदनशीलता और सहयोग की भावना की सराहना की। सोनीपत पुलिस ने सिपाही संजय रमन की बेटी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है तथा उपचार के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:आईडीएफसी बैंक घोटाला: सावन ज्वेलर्स के मालिक राजन कटोदिया गिरफ्तार, मामले में 12वीं गिरफ्तारी।

Ajit Sinha

हरियाणा: दो ऑनलाइन साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 11 किए काबू, 607 सिम कार्ड, 22 मोबाइल फोन बरामद

Ajit Sinha

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज सांय 4 बजे प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x