Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

रिकवरी एजेंट की हत्या कर फरार चल रहे दो बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली-पकड़े गए।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा थाना दादरी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सोमवार देर रात जारचा अंडरपास के पास मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इनके पास से दो अवैध तमंचे कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस की गिरफ्त में घायल प्रशांत उर्फ सिट्टू और प्रशांत को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. एडीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि देर रात दादरी पुलिस जारचा अंडरपास के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो युवक संदिग्ध अवस्था में आते दिखे। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर बदमाशों ने भागने की कोशिश की और खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग झोंक दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाश घायल होकर गिर पड़े।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि, दोनो आरोपित  हत्या के मामले में फरार चल रहे थे. मामूली रंजिश में कैमराला गांव के रहने वाले हरकेश और उसके चचेरे भाई मोहित के साथ लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की थी और उनकी गाड़ी तोड़ दी थी। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान हरकेश की मृत्यु हो गई। पुलिस इन आरोपियों की तलाश में जुटी थी. एडीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Related posts

मोबाइल चोरो के गिरोह का पर्दाफॉश, तीन बदमाश गिरफ्तार, कब्जे से 11 मोबाइल फोन, अवैध चाकू बरामद

Ajit Sinha

दिनदहाड़े कॉलोनी में घर के सामने से सोने की चैन छिन भागते बदमाश सीसीटीवी ने कैद-देखें

Ajit Sinha

एल्विस यादव रेव पार्टी केस में फरीदाबाद के एक गांव से नोएडा पुलिस ने दो कोबरा सांप को किया बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x