Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक शख्स ने अपनी मां, बहन, भाई की सनसनीखेज हत्या कर दी और थाने में सरेंडर कर दिया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली के लक्ष्मी नगर,के मंगल बाजार इलाके से एक दिल दहला देने वाली एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जी हैं एक शख्स ने अपनी मां कविता उम्र 46 वर्ष, बहन मेघना उम्र 24 वर्ष, भाई मुकुल उम्र 14 वर्ष की सनसनीखेज हत्या कर दी और अपने आप को लक्ष्मी नगर थाने में पहुंच कर पुलिस के हवाले कर दिया। हत्या आरोपित का नाम यशवीर उम्र 25 वर्ष है।

बताया गया है कि हत्या आरोपित यशवीर पहले नशीला पदार्थ वाली, धतूरे वाला लड्डू खिला सभी को खिला दिया, इसके बाद मफलर से तीनों का एक -एक करके गला घोंटकर हत्या कर दी। यह घटना सोमवार की शाम लगभग पांच बजे की बताई गई है। हत्या आरोपित यशवीर की पत्नी सोनी पहले इसे छोड़ कर मायके चली गई थी। पुलिस ने जांच के बाद तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

खबर के मुताबिक लक्ष्मी नगर स्थित मंगल बाजार के पास एक गली में चार मंजिला एक बिल्डिंग है, इसके पहली मंजिल पर यशवीर अपनी मां कविता, बहन मेघना, नाबालिक भाई मुकुल व पत्नी सोनी के साथ रहता था। यशवीर बीते काफी समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इसी वजह से घर में क्लेश होता रहता था इसी क्लेश की वजह उसकी पत्नी सोनी अपने मायके चली गई थी। जिससे परेशान होकर उसने अपनी मां, कविता, बहन मेघना,नाबालिक भाई मुकुल की हत्या कर दी। और थाना लक्ष्मी नगर में सरेंडर कर दिया। पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।

Related posts

फरीदाबाद सीएम फ़्लाइंग ने नकली घी के फ़ैक्ट्री में छापेमारी के दौरान क्या- क्या बरामद किए हैं, मालिक अरेस्ट -जानने के लिए पढ़े

Ajit Sinha

पहले तो उसका भाई मेरी पत्नी को लेकर भाग गया, बार -बार ये कहता था कि तेरी पत्नी भाग गई, इसलिए उसकी हत्या कर दी -अरेस्ट।

Ajit Sinha

20000 रूपए के इनामी एक खूंखार अपराधी अमित उर्फ़ काले पकड़ा गया, हत्या व हत्या की कोशिश के 7 मुकदमे दर्ज है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x