Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: पत्नी के साथ अवैध संबंध होने की शक में फावड़ा से सोए हुए एक शख्स पर हमला करके सनसनीखेज हत्या की दी-अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: पत्नी के साथ अवैध सम्बन्ध होने के शक में पति ने एक शख्स की सोए हुए शख्स पर फावड़ा से ताबड़तोड़ हमला करके सनसनीखेज हत्या करने के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ, फरीदाबाद की टीम ने आज रविवार को आरोपित को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार आरोपित का नाम शम्भू यादव उम्र 35 वर्ष निवासी हाल जीवन नगर पार्ट -2 , गौछी, फरीदाबाद है, जबकि मरने वाले शख्स का नाम विकास है। यह सनसनी खेज वारदात गत 23 -24 दिसंबर -2025 की रात की है। इस संबंध में एक एफआईआर हत्या की कई धाराओं में थाना मुजेसर , फरीदाबाद में दर्ज है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि जीवन नगर पार्ट 2 गोच्छी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस चौकी,संजय कोलोनी में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके एक किराए के कमरे में शंभू यादव, उसकी पत्नी, बेटी व विकास रहता था। जो 23/24 दिसंबर की रात को शंभू ने विकास की अपनी पत्नी से अवैध संबंध के शक में फावडा मारकर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया। जिस संबंध में थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उनका कहना है कि अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने शंभू यादव (35) निवासी हाल जीवन नगर पार्ट 2 गोच्छी को बल्लभगढ़, फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित शंभू को अपनी पत्नी के विकास के साथ अवैध संबंध का शक था जिसके चलते गत 23/24 दिसंबर की रात को उसने नींद में सोए हुए अवस्था में विकास पर फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। आरोपित सरुरपुर स्थित फैक्ट्री में मजदूरी करता था। आरोपित को न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

हरियाणा विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए हरियाणा पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Ajit Sinha

HSSC-HPSC को बर्खास्त कर भर्ती घोटालों की सीटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से जांच करवाए सरकार- हुड्डा

Ajit Sinha

पत्रकार अजीत सिन्हा द्वारा आयोजित माता वैष्णों देवी के नाम के विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x