Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग:नववर्ष पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम, 1500 से अधिक पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:नव वर्ष 2026 के उपलक्ष पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए फरीदाबाद पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है, जिस बारे पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद, सतेंद्र कुमार गुप्ता ने सभी डीसीपी, एसीपी, थाना व चौकी प्रभारियों को विशेष दिशा निर्देश दिए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि 31 दिसंबर-2025 को नववर्ष के उपलक्ष पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटियां लगा दी गई है। सभी पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रबंधक, पुलिस चौकी प्रभारी व अपराध शाखा अपने-अपने क्षेत्र में फील्ड में मौजूद रहकर कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखेंगें। हुड़दंगबाजो एवं शरारती तत्वों पर कार्रवाई करने तथा शांति व्यवस्था बनाए  रखने के लिए 1500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सभी ईआरवी, राइडर अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी रखेंगे। सीमावर्ती राज्य/जिला बॉर्डर पर 9 स्थानों पर नाकाबंदी की जाएगी।

सभी प्रबन्धक थाना अपने-अपने इलाका में 2/2 स्थानों पर नाकाबंदी कराएगें तथा हुड़दंगबाजो के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। आबकारी अधिनियम के अनुसार होटलों, ठेको, रेस्टोरेंट इत्यादि पर विशेष ध्यान रखा जाएगा कि अवैध शराब की बिक्री न हो। तथा शराब के ठेकों के सामने व सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन ना हो।उनका कहना है कि यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलने तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए यातायात पुलिस तैनात रहेगी। जिसके लिए जिला में 18 स्थानों पर ड्रिंकिंग ड्राइविंग के नाके लगाए गए हैं, जहां पर 100 से अधिक कर्मचारी ट्रैफिक कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे, इसके साथ ही मॉल, क्लब व कार्यक्रम स्थलों के आसपास भी 100 से अधिक ट्रैफिक कर्मचारी नियुक्त रहेंगे। ड्यूटियों के संबंध में पुलिस उपायुक्त यातायात ने 29 दिसंबर को यातायात कर्मचारियों की मीटिंग ली है।पुलिस आयुक्त सतेंन्द्र कुमार गुप्ता ने नववर्ष 2026 के उपलक्ष पर सभी पुलिस कर्मचारियों व जिला वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। नववर्ष को हर्षोल्लास और शांतिपूर्वक मनाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अपने परिजनों के साथ नववर्ष को धूमधाम से मनाएं, शराब पीकर वाहन न चलाए , हुड़दंगबाजी ना करें तथा शांति-व्यवस्था बनाए  रखने में फरीदाबाद पुलिस का सहयोग करें। फरीदाबाद पुलिस सदैव सेवा, सुरक्षा एवं सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

फरीदाबाद: रविवार को सुबह 10 बजे से साँय 7 बजे तक बाजार खोलने की अनुमति : यशपाल 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में वीरेंद्र भड़ाना और उनकी टीम ने सैकड़ों घरों में जाकर भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल को जिताने की अपील।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड में रिहायशी प्लाटों के ऊपर फ्लेट्स, और इसके नीचे बनाए दुकानों और अवैध निर्माणों पर होगी कार्रवाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x