Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम ब्रेकिंग: गुरुग्राम पुलिस ने जारी की एडवाइजरी-जरुर पढ़े, वरना आप हो सकते परेशान।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
ट्रैफिक एडवाइजरी :आप सभी को सूचित किया जाता है कि दिनांक 30.12.2025 को कंपनी बाग में एक रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भारी संख्या में वाहन और लोगो के आने की संभावना है। इस रैली में आने वाले वाहन चालक अपने वाहनो को कमान सराय, पुराना अस्पताल, जेल चौक, नजदीक जोन हाल व राजीव चौक पर बनी कोर्ट पार्किंग में ही खडा करें। वाहन चालको से अनुरोध है कि अपने वाहनो को सडक मार्ग पर खडा न करके निर्धारित पार्किंग में ही खडा करें जिससे सडक मार्ग पर जाम की स्थिती न बने। इस रैली के दौरान सुरक्षा की दृष्टी से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए निम्न सडक मार्गो पर वाहनो की आवाजाही आंशिक व पुर्ण रुप से बंद रहेगी:-
1. अग्रसेन चौक से सैशन चौक की ओऱ जाने वाले वाहन चालक पुराने सिविल अस्पताल के पास बने तिराहे से दाहिनी ओऱ अग्रवाल धर्मशाला सडक मार्ग की ओऱ जाएगें।
2. अग्रवाल धर्मशाला चौक से मोर चौक की ओऱ जाने वाली सडक मार्ग पुर्ण रुप से बंद रहेगी।
3. सैशन चौक से मोर चौक औऱ मोर चौक से सैशन चौक सडक मार्ग पर दोनो ओऱ वाहनो का आवागमन पुर्ण रुप से बंद रहेगा।
4. झाडसा चौक से सैशन चौक की ओर आने वाले सडक मार्ग को ओल्ड ज्युडीसियल कोंपलैक्स रोड पर डायवर्ट किया जाएगा औऱ अधिक भीड होने पर इस मार्ग को आंशिक तौर पर कुछ समय के लिए बाधित भी रह सकता है।
अत: यातायात पुलिस गुरुग्राम आमजन से अपील करती है कि अति आवश्यक होने पर ही इन सडक मार्गो का प्रयोग करें।

Related posts

नूपुर शर्मा की जुबान काटकर जो लाएगा उसे एक करोड रुपये ईनाम दिया जाएगा, बोलने वाले के खिलाफ सेक्टर -37 थाने में केस दर्ज।

Ajit Sinha

एक नेपाली महिला को 3 फर्जी आईडी के साथ पकड़ी गई, नौकरानी का काम करके चोरी की वारदात को अंजाम देने के फ़िराक में थी।

Ajit Sinha

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से लड़की बनकर बात करके विभिन्न माध्यमों से ठगी करने के मामले में 3 नाइजीरियाई मूल नागरिक पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x