Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

फरीदाबाद ; ब्रह्मजीत की सिर में गोली मार कर हत्या की गई हैं और उसकी लाश को होडल के पास एक फार्म हाउस में 10 फुट गहरे गढ्ढे खोद कर उसमें दबा दी,डीसीपी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : ब्रह्मजीत की सिर में गोली मार कर की गई हैं हत्या और उसकी लाश को होडल के पास एक फार्म हाउस में 10 फुट गहरे गढ्ढे खोद कर उस में दबा दी गई थी जिसकी लाश पुलिस ने आज बरामद कर ली और इस हत्याकांड की जांच हेतु क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई हैं। पुलिस की मानें तो हत्या कारण लेनदेन बताया गया हैं। इस मामले में पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को अभी हिरासत में लिया गया हैं और पुलिस इसके आगे की पूछताछ कर रहीं हैं।

डीसीपी क्राइम सुखबीर सिंह से मिली जानकारी के अनुसार 28 फ़रवरी को सेंट्रल थाने में ब्रह्मजीत की गायब होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी इसके बाद यह मामला मिसिंग सेल में आगे की जांच हेतु चली गईं। मिसिंग सेल प्रभारी सतेंद्र रावल ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जब जांच शुरू की तो उसकी सुई गुरुग्राम निवासी राजीव भाटी व उसकी गर्ल फ्रेंड पर जाकर अटक गई। इसके बाद पुलिस ने राजीव भाटी व उसकी गर्ल फ्रेंड व उसके ड्राईवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो तीनों लोगों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। खबर हैं कि इन लोगों ने ब्रह्मजीत के सिर में गोली मार कर 27 फ़रवरी को ही हत्या कर दी थी और होडल में आरोपी राजीव भाटी का अपना फार्म हाउस हैं,वहीँ पर 10 फुट गहरे गढ्ढे खोद कर उसमें उसकी डेड बॉडी को दबा दिया हैं। मिसिंग सेल ने ब्रह्मजीत की डेड बॉडी को होडल से बरामद कर लिया हैं और इसके आगे की जांच के लिए क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम फरीदाबाद से होडल के लिए रवाना हो गई हैं। क्यूंकि इस मामलें में गहनता से जांच चल रहीं हैं इस वजह से और जाएदा जानकारी नहीं मिल पाई हैं।

Related posts

फरीदाबाद : एसआरएस ग्रुप रियल स्टेट में आई मंदी को कुचलतेँ हुए पलवल में 110 फ्लैटों को जल्द उनके मालिकों को सौपने का किया फैसला।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:तीन दिन में बिजली आपूर्ति सुधारेें अधिकारी- राजेश नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दिल्ली महारैली की सफलता ने दिया संकेत, अगली सरकार इंडिया गठबंधन की होगी – लखन सिंगला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x