Athrav – Online News Portal
गुडगाँव राष्ट्रीय हाइलाइट्स

स्वतंत्रता सेनानी की धर्मपत्नी गिन्दोडी देवी का 105 वर्ष की आयु में निधन,राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय जयमल सिंह की धर्मपत्नी गिन्दौड़ी देवी का आज 105 वर्ष की आयु में निधन हो गया। श्रीमती गिन्दौड़ी देवी का अन्तिम संस्कार पैतृक गांव सिधरावली में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। जिसमें जिला प्रशासन गुरुग्राम की तरफ से नायब तहसीलदार गजे सिंह ने पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी तथा हरियाणा सरकार द्वारा अन्तिम संस्कार राशि 5100/- मौके पर ही उनके पुत्र रामकिशन लाल को दी। हरियाणा पुलिस की तरफ से सुनील कुमार एसएचओ बिलासपुर तथा राजबीर सिंह एएसआई के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वतंत्रता सेनानी की वीरांगना को श्रद्धांजलि दी गई। श्रीमती गिन्दौड़ी देवी के पति स्वर्गीय जयमल सिंह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अगुवाई में आजाद हिंद फौज में शामिल होकर और स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। गिन्दौड़ी देवी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गई हैं। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति की तरफ से कपूर सिंह दलाल ,लेखराज सिंह राघव , सूबेदार बिजेंद्र सिंह ठाकरान आदि ने पुष्प माला चढ़ाकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान गिरदावर लीला राम, राजेश पटवारी, तेजराम चौकीदार, टेक चंद यादव, विकास सरपंच, श्रीपाल, हंसराज थानेदार, महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण, रामपाल, जयवीर, शेर सिंह, सुभाष, वीरेंद्र पीटीआई, लक्ष्मी नारायण, महेंद्र आदि ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Related posts

दिल्ली ब्रेकिंग: ये बात शाह और शहंशाह दोनों जानते हैं कि राहुल गांधी माफी तो मांगेंगे नहीं-पवन खेड़ा, लाइव वीडियो सुने

Ajit Sinha

केंद्रीय विद्युत अभियांत्रिकी सेवा और भारतीय आर्थिक सेवा के अधिकारियों ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल से जॉर्जिया के राजदूत आर्चिल ने गुरूग्राम में की मुलाकात

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x