Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस ने मोबाइल स्नैचर्स के ‘मुखिया’ समेत चार को किया गिरफ्तार, 22 मोबाइल और 2 चोरी की बाइक बरामद- वीडियो देखें।  


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर 58 पुलिस ने नोएडा और एनसीआर में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले ‘मुखिया गैंग’ के 4 शातिर बदमाशों को सेक्टर 62 से गिरफ्तार किया। ये बदमाश चोरी की बाइक से नोएडा और गाजियाबाद में मोबाइल स्नैचिंग करते थे। इनके पास से 22 मोबाइल और 2 चोरी की बाइक बरामद हुई हैं। पुलिस की गिरफ्त में खडे शमीम, साजिद, सिकन्दर और ईनाम को थाना सेक्टर-58 पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना से मिली जानकारी के बाद डी-पार्क सेक्टर-62 नोएडा के पास से गिरफ्तार किया गया है।

डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियो ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी कर उनसे ही मोबाइल फोन स्नैचिंग और चोरी की घटना को अंजाम देते थे। आरोपी सिकंदर उर्फ मुखिया और  ईनाम द्वारा स्नैचिंग और चोरी के मोबाइल फोनों के पार्ट्स निकालकर उन्हें करोल बाग दिल्ली में बेच दिया और मिलने वाले पैसों को आपस में बाँट लेते हैं।  

डीसीपी नोएडा ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के निशानदेही पर चोरी के 22 मोबाइल फोन और 2 चोरी की मोटर साइकिलें बरामद की हैं। बरामद मोबाइल फोन के के बारे आरोपियों ने  बताया गया कि ये मोबाइल फोन नोएडा, गाजियाबाद व दिल्ली से स्नैचिंग किए थे. बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि अगस्त माह में हमने एक मोटरसाइकिल को उत्तम नगर दिल्ली से चोरी की थी और दूसरी मोटरसाइकिल इसी महीने अम्बेडकर नगर साउथ दिल्ली से चोरी किया था. पुलिस से बचने के लिए ये लगातार अपनी लोकेशन बदलते रहते थे।

Related posts

फरीदाबाद: यू-ट्यूबर व मॉडल साहिल व उसके पिता महेंद्र चौधरी को मुंबई पुलिस चुपके से पकड़ कर ले गई,फरीदाबाद पुलिस बेखबर।

Ajit Sinha

इंजन ऑयल के गोदाम में अचानक लगी भीषण आग, आधा दर्जन फायर बिग्रेड गाड़ियो ने आग पर पाया काबू।

Ajit Sinha

कनिष्ठ अभियंता को 90 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ स्टेट विजिलेंस एवं एसीबी की टीम ने किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x