Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

दो सूदखोर पकडे गए, उधार के 10 लाख देने के वावजूद 18 लाख रुपए मांगने, न देने पर ऑफिस में तोड़फोड़ की व जान से मरने की धमकी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
जबरन अवैध वसूली करने के एक मामले में थाना न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने दो सूदखोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम रणबीर(उम्र-41 वर्ष ), विकास (उम्र-22 वर्ष) दोनों निवासी गांव मक़डाना, जिला चरखी दादरी (हरियाणा) हैं। आरोपितों ने उधार के 10 लाख रुपए देने के वाबजूद 18 लाख रुपए बना दिए। और जबरन अवैध वसूली करने के दबाव बनाने के लिए कल बुधवार की रात को फोन पर धमकी देने व घर पर पहुंच कर जोर -जोर डंडे से दरवाजा पीटने व उसके ऑफिस पर पहुंच कर ऑफिस के शीशे तोड़ दी। इस मामले में एक एफआईआर थाना न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम में कानून की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की गई है , और पुलिस टीम ने ततपरता से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त दोनों  आरोपितों को गिरफ्तार किया है।    
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि आज गुरुवार को थाना न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने थाना आकर एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि दिनांक 03.09.2024 को रणबीर से 10 लाख रूपये 10%ब्याज दर से रुपए लिए थे और उसने रणबीर को 10 लाख रूपये लौटा दिए और ब्याज के तौर पर उन्होंने 18 लाख रूपये का ब्याज का बिल बना दिया और उसे  बार बार उससे फोन पर रुपए मांगते है और उसके पास कल दिनांक 24.12. 20 25 को उसके पास फोन आया कि रूपये दो नहीं तुम्हें छोड़ेंगे नहीं और रात को 2 बजे 13 आदमी गाड़ियों से आए और उसके घर का दरवाजा डंडे से पीटने लगे और वह  घर से बाहर नहीं निकला तो ये लोग वहां से उसके ऑफिस पर चले गए और वहां ऑफिस के शीशे तोड़ दिए और फोन पर उसे गाली देकर पैसे का दबाव बनाने लग रहे है।

प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया। उनका कहना है कि थाना न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई  करते हुए में जबरन वसूली करने वाले 2 आरोपितों 1.रणबीर(उम्र-41 वर्ष), 2.विकास (उम्र-22 वर्ष) दोनों निवासी गांव मक़डाना,जिला चरखी दादरी (हरियाणा) को आज गुरुवार को गुरुग्राम से काबू करके, शामिल अनुसंधान किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि ये वर्ष 2023-24 से ब्याज पर पैसे देने का काम कर रहे है। जिस के चलते इन्होंने मिलकर उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया।पुलिस टीम द्वारा आरोपितों के कब्जा से वारदात में प्रयोग 1 कार (थार) बरामद की गई। मुकदमा का अनुसंधान जारी है।

Related posts

अवैध खनन की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर पर करें संपर्क, सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी: डीसी

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस की बडी कार्रवाई: नशे के सौदागरों की करीब 7.5 करोड़ रुपये की संपत्ति को किया अटैच

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कपडा कारोबारी से फोन पर एक करोड़ की रंगदारी मांगने व घर पर गोली चला कर धमकाने के मामले में बदमाश पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x