Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

पानी की बहाव की दिशा दूसरी तरफ नहीं करने से नाराज एक पड़ोसी ने अपनी ही पड़ोसी और उसकी गाड़ी पर की ताबड़तोड़ फायरिंग।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
बार गुर्जर, गुरुग्राम में पानी का बहाव की रुख दूसरी दिशा में नहीं करने से नाराज एक पड़ोसी और उसकी गाड़ी पर मंगलवार की रात ताबड़तोड़ फायरिंग करने की वारदात को अंजाम देने के एक मामले में अपराध शाखा , मानेसर, गुरुग्राम की टीम ने आज बुधवार को एक मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम दिनेश उर्फ़ धन्नी हैं , जो शिकायतकर्ता का पड़ोसी है। इस संबंध में आरोपित के खिलाफ थाना खिड़की दौला , गुरुग्राम में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की रात को पुलिस चौकी बार-गुर्जर, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक सूचना गांव बार-गुर्जर में गोली चलने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई। सूचना पाकर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुँची, जहां पर उपस्थित एक व्यक्ति ने पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि उसके पड़ोसी दिनेश उर्फ धन्नी ने उसे फोन करके पानी रोकने की धमकी दी और मंगलवार की रात को समय रात करीब 10:00 बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी दिनेश व उसके साथी एक थार गाड़ी में सवार होकर आया और आते ही उसे जान से मारने की नीयत से उस पर गोली चला दी। वह जान बचाने के लिए घर के अंदर भाग गया। उसके बाद दिनेश ने बाहर खड़ी गाड़ियों पर भी फायर किया और थार गाड़ी में सवार होकर चला गया। प्राप्त शिकायत पर आज बुधवार को थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम में धारा 109(1) BNS एवं 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा अंकित किया गया।

उनका कहना है कि अपराध शाखा, मानेसर, गुरुग्राम इंचार्ज व उप-निरीक्षक मनोज कुमार की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए फायरिंग करने की वारदात को अंजाम देने वाले नामजद आरोपित दिनेश उर्फ धन्नी (उम्र-25 वर्ष) निवासी गांव बार-गुर्जर, गुरुग्राम को आज बुधवार को बार-गुर्जर, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है।आरोपितों से प्रारम्भिक पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वह खेती-बाड़ी का काम करता है।शिकायतकर्ता/पीड़ित उसके पड़ोस में रहता है। शिकायतकर्ता के घर की तरफ से उसके घर की तरफ पानी आता है, उसने कई बार पानी को दूसरी तरफ डालने के लिए कहा और पानी को लेकर इनका कई बार झगड़ा हुआ, जिसके चलते उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।आरोपित से अन्य साथी आरोपितों व अन्य वारदात में प्रयोग किए गए हथियारों व गाड़ी के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूछताछ में जो भी तथ्य सामने आएंगे, नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा का अनुसंधान जारी है।

Related posts

एसपी चंद्र मोहन ने थाना शहर पलवल के तत्कालीन एसएचओ घनश्याम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर किया तुरंत गिरफ्तार।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने रचा इतिहास, साइबर अपराध नियंत्रण में देशभर का प्रतिनिधित्व कर रहा हरियाणा

Ajit Sinha

65वीं नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप में गुरुग्राम पुलिस के निरीक्षक विनीत कुमार ने जीता गोल्ड मेडल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x