Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

डीएचबीवीएन के कॉरपोरेट सीजीआरएफ में नई नियुक्तियां, स्थानांतरण आदेश जारी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) के अध्यक्ष नन्द लाल शर्मा द्वारा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के कॉरपोरेट कंज्यूमर ग्रिवेंसेज़ रिड्रेसल फोरम (सीजीआरएफ) का पुनर्गठन किया गया है। इस क्रम में राजेश बहल को कॉरपोरेट सीजीआरएफ का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।एचईआरसी द्वारा कॉरपोरेट सीजीआरएफ के लिए सदस्य (वित्त एवं लेखा) एवं सदस्य (तकनीकी) के नामों को स्वीकृति प्रदान किए जाने के उपरांत डीएचबी वीएन ने सार्वजनिक हित में अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन आदेश जारी किए हैं।

डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार आज जारी आदेशों के अनुसार अरुण कुमार, एफए एवं चीफ अकाउंट्स ऑफिसर को सदस्य (वित्त एवं लेखा) तथा अधीक्षण अभियंता (आईटी) जयदीप फोगाट को सदस्य (तकनीकी) के पद पर कॉरपोरेट सीजीआरएफ गुरुग्राम में तैनात किया गया है।

इसके अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता रेखा राठी को कॉरपोरेट सीजीआरएफ में सदस्य (तकनीकी) के दायित्व से मुक्त करते हुए आगामी पदस्थापन आदेश तक अधीक्षण अभियंता (प्रशासन) कार्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।आदेशों के अनुसार संबंधित अधिकारी नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात ही वेतन आहरित करेंगे। साथ ही कार्य-मुक्ति एवं कार्यभार ग्रहण रिपोर्ट को इंट्रा हरियाणा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।

Related posts

होंडा चौक से शहीद उमंग चौक तक बनने वाले कारीडोर से संबंधित विभाग अपनी प्रोपर्टी को जल्दी शिफ्ट करें : डीसी

Ajit Sinha

चरित्र पर शक होने के कारण चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपित पति पकड़ा गया।

Ajit Sinha

31 अक्तूबर से पहले उठाएं ट्यूबवेल वीडीएस का लाभ – अमित खत्री

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x