Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

स्वतंत्रता सेनानी की धर्मपत्नी फूलवती देवी का 92 वर्ष की आयु में निधन।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय लखी राम की धर्मपत्नी फूलवती देवी का आज 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। श्रीमती फूलवती का अन्तिम संस्कार पैतृक गांव बिलासपुर खुर्द में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। जिसमें जिला प्रशासन गुरुग्राम की तरफ से तहसीलदार राजेश सिंह ने पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी तथा हरियाणा सरकार द्वारा अन्तिम संस्कार राशि 5100/-मौके पर ही उनके पुत्र रोशन लाल को दी। हरियाणा पुलिस की तरफ से एएसआई नीटू सिंह के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वतंत्रता सेनानी की वीरांगना को श्रद्धांजलि दी गई। 

श्रीमती फूलवती देवी के पति स्वर्गीय लखी राम ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अगुवाई में आजाद हिंद फौज में शामिल होकर और स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। फूलवती देवी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर गई हैं। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति की तरफ से कपूर सिंह दलाल ,जगदीश सिंह झाड़सा, श्रीभगवान फोगाट आदि ने पुष्प माला चढ़ा कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान गांव के सरपंच तिलक रामसिंह, चंद्र सिंह, इंदर सिंह ,दरिया सिंह,राजकरण, प्रकाश सिंह अधिवक्ता सून्दर सिंह सहित सैकड़ों लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

Related posts

बिजली बिल सरचार्ज माफी योजना 31 जनवरी तक बढ़ाई, रविवार भी खुलेंगे बिजली निगम के कार्यालय- अमित खत्री

Ajit Sinha

दोस्त की हत्या का बदला लेने के लिए तीन पिस्तौल खरीद कर लाया था, वारदात को अंजाम देने से पहले पुलिस ने धर दबोचा।

Ajit Sinha

22 पुलिसकर्मियों को मानेसर एनएसजी में संगठित अपराध, विध्वंसकारी तत्वों और आतंकवादी खतरों से निपटने की दिलाई ट्रेनिंग।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x