Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

बुलेटप्रूफ गाड़ी से यूनिवर्सिटी में दिनदहाड़े बदमाशी, ये है हरियाणा की कानून व्यवस्था- दुष्यंत चौटाला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने एक बार फिर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। दुष्यंत चौटाला ने एक ट्वीट के जरिए रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में बुधवार को हुए झगड़े की वीडियो शेयर करते हुए प्रदेश सरकार से पूछा कि क्या ये है प्रदेश की कानून व्यवस्था. उन्होंने कहा कि हमला करने के इरादे से आए बदमाश यूनिवर्सिटी में बुलेटप्रूफ गाड़ी लेकर घुसे हैं, इस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी क्या जवाब देंगे. दुष्यंत चौटाला ने आगे कहा कि अगर सरकार को कार्रवाई करनी है तो पहले बुलेटप्रूफ गाड़ियां लेकर चलने वाले गुंडा तत्वों पर कार्रवाई करें। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था किसी से छुपी हुई नहीं है। उन्होंने कहा कि आए दिन हो रही लूट,डकैती,हत्या अपहरण जैसी वारदातों से दहल रहे हरियाणा में अब शिक्षा के मंदिर तक सुरक्षित नहीं है।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि एमडीयू में दिनदहाड़े पथराव और लाठियां चली, यहां तक कि एक बुलेटप्रूफ गाड़ी ने युवकों को टक्कर मारी है। उन्होंने कहा कि इन गुंडा तत्वों को वहां रोकने वाला कोई नहीं है। दुष्यंत ने कहा कि ये खौफनाक दृश्य दर्शाते है कि प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है और आज गुंडा तत्वों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है। दुष्यंत चौटाला ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश में असुरक्षा का माहौल है और लंबे समय से हम निरंतर ये ही मांग कर रहे हैं कि हरियाणा में गृह विभाग का जिम्मा संभाल रहे सीएम नायब सैनी कोई सख्त कदम उठाएँ, लेकिन अब तक कोई मजबूत कदम न उठाने की वजह से हरियाणा की कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज सरकार को न केवल पुलिस में संख्या बल की कमी को दूर करने के लिए तुरंत नई भर्तियां करनी चाहिए, बल्कि मौजूदा खराब हालातों को सुधारने के लिए झूठी वाहवाही लूटने की बजाय धरातल पर काम करने की खास जरूरत है।

Related posts

कांग्रेस पार्टी ने आज बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 48 उम्मीदवारों के नाम की पहली लिस्ट जारी की है -पढ़े

Ajit Sinha

होटल में ठहरे लड़का -लड़की और होटल के संचालक से,रिश्वत लेने का वीडियो वायरल,तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

Ajit Sinha

विजिलेंस ने 30000 रुपए रिश्वत लेते हुए ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम में कार्यरत एक कर्मचारी को रंगें हाथों पकड़ा। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x