Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: अधिवक्ता सुनील भाटिया व उनके दोस्तों के साथ मार पीट कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले 7 आरोपित पकड़े।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: अधिवक्ता व उसके दोस्तों के साथ मारपीट करने के एक गंभीर मामले में क्राइम ब्रांच , सेक्टर -48 फरीदाबाद की टीम ने आज मंगलवार को 7 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक आरोपित बीएमएस डॉक्टर भी शामिल हैं। यह झगड़ा गत 7/8 दिसंबर -2025 की रात की है। जिस अधिवक्ता को गंभीर चोट लगी थी,  उनका नाम सुनील भाटिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम नरेश (29) व घनश्याम (20) निवासी पलवल व अभिषेक (25), गौरव (22), उमाशंकर (19), अजय (25), आकाश (29) निवासी फरीदाबाद है। इन सभी आरोपित के खिलाफ थाना कोतवाली में दिनांक 8 दिसंबर -2025 को दर्ज एक मुकदमे में गिरफ्तार किया गया हैं।  

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि सुनील भाटिया निवासी एनआईटी  फरीदाबाद ने थाना कोतवाली में दी अपनी शिकायत में बताया कि गत 7/8 दिसंबर -2025 की रात को वह अपने दोस्तों के साथ मेडीचेक अस्पताल के सामने से जा रहे थे। मेडीचेक अस्पताल के सामने एक वैगनार गाडी रास्ते में खडी थी, जिसमें 3/4 व्यक्ति सवार थे, जिनको रास्ते से गाड़ी हटाने के लिए  कहा तो गाली- गलोच करने लगे और अपने अन्य साथियों को बुलाकर उनके साथ ईंट व डंडो से मारपीट की, जिस शिकायत पर थाना कोतवाली , फरीदाबाद में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

उनका कहना है कि क्राइम ब्रांच सेक्टर- 48, फरीदाबाद की टीम ने आज मंगलवार को कार्रवाई करते हुए  नरेश (29) व घनश्याम (20) निवासी पलवल व अभिषेक (25), गौरव (22), उमाशंकर (19), अजय (25), आकाश (29) निवासी फरीदाबाद को गत 8 दिसंबर सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि नरेश मेडीचेक अस्पताल में सिक्योरिटी का काम करता है। गत 7/8 दिसंबर 2025 की  रात को वह अपने दोस्त राजू व अभिषेक के साथ गाडी में बैठकर शराब पी रहा था। शिकायतकर्ता के दोस्त ने उन्हें रास्ते से गाड़ी हटाने के लिए कहा तो उन्होंने शिकायतकर्ता के साथी रोहित के साथ गाली गलौच की, फिर नरेश ने अस्पताल से अपने अन्य साथियों को बुला लिया व शिकायतकर्ता व उसके दोस्तों के साथ मारपीट की। गिरफ्तार आरोपित  में एक डॉक्टर(बी.एम.एस) भी शामिल है। अदालत से आरोपितों को जेल भेजने के आदेश मिले हैं।

Related posts

फरीदाबाद: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी का डर दिखा कर मुंबई क्राइम ब्रांच का फर्जी इंस्पेक्टर ने ठगे 30 लाख रुपए -दो अरेस्ट।

Ajit Sinha

स्पोर्ट्स डायरेक्टर सरकार तलवार को द्रोणाचार्य अवार्ड और पूर्व छात्र एवं शूटर अभिषेक वर्मा को अर्जुन पुरस्कार।

Ajit Sinha

ग्रेटर फरीदाबाद में एसआरएस रॉयल हिल्स के समीप एक दुकान में लगी भयंकर आग, धु -धु जलती हुई का देखिए वीडियो। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x