Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष को मुद्दाविहीन किया, इसलिए झूठा मुद्दा बनाने की कोशिश में लगा है विपक्षः नायब सैनी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:रविवार को कैथल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की एक बड़ी बैठक में आगामी कार्यक्रमों का खाका खींचा गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एसआईआर के तहत वोटर लिस्ट को दुरूस्त करने के कार्य पर जोर देते हुए कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष केवल भ्रम फैला रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं छोड़ा है, इसलिए विपक्ष के लोग झूठा राग अलाप रहे हैं। जबकि प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने आत्मनिर्भर भारत और संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर आगामी दिनों में होने वाली गतिविधियों की जानकारी बैठक में रखी।
संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा ने बूथ मजबूती पर जोर दिया तो प्रदेश महामंत्री सूरेंद्र पूनिया ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प यात्रा के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा सबके सामने रखी। जबकि कृष्ण बेदी ने पीएम मोदी के ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम को हर बूथ पर ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ सुनना सुनिश्चित करने को कहा।  प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता ने एसआईआर में सहयोग के लिए बीएलए-2 की सभी बूथों पर नियुक्ति पर बल दिया। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और संगठनमंत्री ने उपस्थित पदाधिकारियों से सीधा संवाद भी किया। आज की बैठक में सभी जिलों के जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष व सभी मंडलों के अध्यक्ष तथा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। कैथल के आरकेएसडी कॉलेज में बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस का एक ही एजेंडा है झूठ बोलो और लोगों को भ्रमित करो। कांग्रेस एसआईआर को लेकर भी झूठ फैला रही है। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि आजकल कांग्रेस वोटी चोरी का झूठ का राग अलाप रही है। कांग्रेस ने ब्राजील की महिला का फोटो दिखाकर झूठा नेरेटिव सेट करने का प्रयास किया, लेकिन ब्राजील की महिला ने खुद ही कांग्रेस की पोल खोल दी और कहा कि वह कभी भारत आई ही नहीं। नायब सैनी ने कहा कि विपक्ष के नेताओं के हालात ऐसे हो गए हैं कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा तो वे अनर्गल प्रचार करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के झूठे प्रचार से हमें लोगों को सावधान करना है और खुद भी सावधान रहना है। जनता को कांग्रेस के झूठे प्रचार से बचाना है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में जल्द ही विभिन्न विभागों में भर्तियां की जाएंगी। जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके लिए सरकार द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बिना पर्ची-खर्ची के नौकरी वाली भाजपा सरकार आमजन के हितों की सच्ची रक्षक है। इसी के तहत बिना किसी भेदभाव के मेरिट आधार पर नौकरी दी जाती है और हमारे लिए यह गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोकसभा में इस बात का ज़िक्र किया था। सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में डबल इंजन सरकार उनके आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में गंभीरता से काम कर रही है। आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति है। प्रधानमंत्री मोदी का आह्वान है कि यदि देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाना है तो उसका रास्ता आत्मनिर्भर भारत से होकर जाएगा। इसलिए सभी से अनुरोध है कि भारत निर्मित वस्तुएं ही बेचे और खरीदें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को यह निर्देश भी दिया कि सभी कार्यकर्ता मन की बात सुनें और गांव के बुजुर्ग को उसमें अध्यक्ष बनाकर उनका मान-सम्मान करें।

सीएम सैनी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता की यह पहचान है कि वह युवाओं सहित प्रदेश के लोगों के हितों की रक्षा करते हैं। हरियाणा में मेरिट के आधार पर नौकरी दी जाती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने चुनाव से पूर्व 217 संकल्प लिए थे, जिनमें से बड़ी खुशी की बात है कि 50 संकल्प पूरे कर दिए हैं और जल्द ही 90 संकल्प और पूरे कर दिए जाएंगे। सरकार बनते ही हरियाणा में बहनों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया गया साथ ही बहनों को 2100 रुपये की पेंशन के रूप में देकर लाडो लक्ष्मी योजना के वायदे को पूरा किया गया। सीएम सैनी ने कहा कि लाड़ो लक्ष्मी योजना के तहत दस लाख बहनों को दो किस्त दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पात्र गरीब लोगों को प्लाट दिए जा रहे हैं इसके साथ ही सोनीपत में 550 लोगों को फ्लैट देने का काम किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि बारिश में जो सड़कें टूट गई हैं, उन्हें ठीक किया जा रहा है। इस साल के अंत तक सभी ऐसी टूटी हुई सड़कें ठीक करवा दी जाएंगी। इसके लिए छह विभागों के बीच तालमेल बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने आयोजित पासिंग आउट परेड में शिरकत की, परेड टुकड़ियों का किया निरीक्षण,ली सलामी। 

Ajit Sinha

मुख्य सचिव अनुराग रस्तौगी ने आज हरियाणा में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने के संबंध में एक बैठक की अध्यक्षता की।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयार की रणनीति, मंत्रियों की लगाईं ड्यूटी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x