Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पहले दोस्ती, फिर प्यार में इंकार के कारण से खफा युवक ने मारी थी गोली, बिहार से गिरफ्तार।

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के थाना फेस-2 इलाके में दिनांक 28 नवंबर 2025 की रात हुई एक सनसनीखेज हत्या कांड का  पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपित को बिहार के भोजपुर जिला से गिरफ्तार किया है। यह पूरी सनसनीखेज वारदात दोस्ती, प्यार में इंकार और बदले की कहानी है। पुलिस की गिरफ्त खडे आरोपित कृष्ण कुमार को थाना फेस-2 पुलिस ने गत 5 दिसंबर को आरा, भोजपुर से बिहार पुलिस की सहायता से उसे गिरफ्तार किया। न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर आरोपित  को नोएडा लाया गया है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पूछताछ में आरोपित ने मृतका की हत्या करना स्वीकार कर लिया है। घटना के पीछे की कहानी यह है कि कृष्ण कुमार और मृतका लगभग तीन साल पहले सेक्टर 137, नोएडा में एक साथ काम करते थे, जहां दोनों के बीच दोस्ती हुई थी। आरोपित ने मृतका से शादी के लिए कहा, लेकिन मृतका ने साफ मना कर दिया।

 इस बीच, आरोपित कृष्ण कुमार अगस्त  में चोरी के आरोप में जेल चला गया था। जेल से छूटने के बाद उसने दोबारा मृतका से बात करने की कोशिश की, लेकिन मृतका ने सख्ती से बात करने से मना कर दिया। जिससे नाराज होकर, आरोपित कृष्ण कुमार 28 नवंबर की रात ग्राम याकूबपुर में मृतका के किराए के मकान में पहुंचा और अवैध पिस्टल से युवती की गोली मारकर हत्या कर दी।”हत्या के बाद आरोपित  मौके से भाग निकला और गुजरात होते हुए अपने बिहार चला गया। आरोपित  को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई थीं, जिन्होंने उत्तर प्रदेश, गुजरात और बिहार में उसके ठिकानों पर तलाश की, फिर आरा, भोजपुर से बिहार पुलिस की सहायता से उसे गिरफ्तार किया। आरोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त अवैध पिस्टल और कुल दो जिंदा कारतूस एवं दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपित ने मृतका की बहनों पर भी जानलेवा हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन पिस्टल में गोली फंस जाने के कारण वह सफल नहीं हो सका था। आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।  

Related posts

कई पिस्टलों से एक साथ कार सवार शख्स पर अंधाधुंध फायरिंग करके मौत के घाट उतारने वाले चार बदमाश अरेस्ट।

Ajit Sinha

सूरजकुंड रोड स्थित ईडन गार्डन के मालिक प्रणव मल्होत्रा सहित छह लोगों पर सूरजकुंड थाने में करोड़ों की धोखाधड़ी का केस दर्ज। 

Ajit Sinha

पहला ऐसा लोकसभा चुनाव हैं जो राष्टवाद के नाम पर लड़ा जड़ा जा रहा हैं इस लिए मेरे व मेरे समाज का वोट नरेंद्र मोदी को : हंस

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x