Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: ट्रेडिंग के नाम पर 2,88, 005/- रुपए के ठगी के मामले में एक बैंक खाताधारक जबलपुर, मध्य प्रदेश से पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने के मामले में थाना साइबर सेंट्रल फरीदाबाद की टीम ने आज एक आरोपित को जबलपुर, मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम मनीष उम्र 52 वर्ष, निवासी जबलपुर, मध्य प्रदेश है। यह आरोपित खाताधारक है,इसी के बैंक खाते में ठगी के 2,88, 005/- रुपए आए थे। आरोपित मनीष M.Sc पास हैं, और प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता हैं। इसने अपने बैंक खाता किसी और को इस्तेमाल करने के लिए दिया था।पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर-86 ग्रेटर फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल, फरीदाबाद में दी शिकायत में आरोप लगाया कि जब वह ऑनलाइन सर्फिंग कर रहा था,तो उसे Bpoat नाम का ट्रैडिंग के बारे एक विज्ञापन मिला। जैसे ही उसने चेक किया तो उसके पास ट्रैडिंग के लिए लगातार कॉल आने लगे और वह ठगों की बातों में आ गया। ठगों ने उसके पास एक लिंक भेज कर उसका अकाउंट खुलवाया गया और निवेश के लिए बोला। जिस पर उसने कुल 2,88,005/-रू का ठगो के बताए  खाते में भेज दिए। जब उसने पैसे निकालने चाहे तो वह पैसे नहीं निकाल पाया। जिस शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल, फरीदाबाद में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उनका कहना है कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए  साइबर थाना सेंट्रल, फरीदाबाद की टीम ने आरोपित  मनीष (52) निवासी जबलपुर मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है।पूछताछ में सामने आया कि मनीष खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे दिया था। आरोपित  M.sc पास है। खाते में ठगी के 2,88,005 रुपये आए  थे। आरोपित एक प्राइवेट नौकरी करता है। आरोपित  की न्यायलय से जमानत मंजूर हुई है।

Related posts

विधानसभा में आया अविश्वास प्रस्ताव कांग्रेस बिखराव का आईना : डॉ अरविंद शर्मा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: महात्वाकांक्षा टीम द्वारा कला प्रतियोगिता आयोजित

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग : बच्चे चोरी कर बेचने वाले गैंग को पकड़वाने वाले टेक्सी ड्राईवर को 25000 इनाम व प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x