Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

दो कर्मचारी सस्पेंड किए जिनमें एक पुलिसकर्मी व एक बिजली कर्मी शामिल है : अनिल विज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने आज सिरसा में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इसके उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आज बैठक में 17 शिकायतें आई, जिनमें से छ: हल कर दी गई हैं और 11 अगली बैठक में रखी जाएंगी, जिनमें जानकारी मांगी गई है। शिकायतों के आधार पर आज दो कर्मियों को सस्पेंड किया गया है जिनमें एक पुलिस कर्मी शामिल है जबकि दूसरा बिजलीकर्मी है।
उन्होंने कहा कि वह शिकायतों के आधार पर इंसाफ करते हैं और जिसने गलत कार्य किया है उसके खिलाफ कार्रवाई तो होगी। 31 पेड़ काटने के आरोप के मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है जोकि मौके पर जाकर देखेगी। यदि गड़बड़ी मिली तो वह उसपर भी एक्शन लेंगे।

Related posts

इंडियन ऑयल ने लगाए 20 हजार पौधे, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने पौधे लगाकर किया वृक्षारोपण का शुभारंभ।

Ajit Sinha

बिजली निगम का  जेई  ₹20000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

साइबर हरियाणा ने फर्जी ऐप्स और आपत्तिजनक कंटेंट पर सख्त कार्रवाई के लिए शुरू किया विशेष अभियान डीजीपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x